{"_id":"5c5609adbdec2211d240bb1a","slug":"91549142445-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्मी भर्ती को ललितपुर से खजुराहो तक चलेगी विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्मी भर्ती को ललितपुर से खजुराहो तक चलेगी विशेष ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी भर्ती को ललितपुर से खजुराहो तक चलेगी विशेष ट्रेन
ललितपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा आर्मी भर्ती में संभावित परीक्षार्थियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए ललितपुर से खजुराहो तक कल से एक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू किया जाएगा। यह ट्रेन ललितपुर से खजुराहो के मध्य सभी स्टेशनों पर ठहराव किया गया है। रेलवे पीआओ झांसी मनोज कुमार सिंह ने एक प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी है कि रेलवे द्वारा इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के नौ डिब्बों के अलावा दो एसएलआर डिब्बे भी जोड़े गए हैं। यह ट्रेन (01807) खजुराहो से प्रतिदिन दोपहर में साढ़े तीन बजे ललितपुर की ओर प्रस्थान करेगी। इसके बाद छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन 3.58 बजे पहुंचकर शाम चार बजे रवाना होगी। इसके बाद ईशानगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन शाम 4.20 बजे पर पहुंचकर 4.22 बजे रवाना होगी। फिर खरगापुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 4.44 बजे पर पहुंचकर शाम 4.46 बजे रवाना होगी। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 5.25 बजे पहुंचेगी और 5.27 बजे रवाना होगी। उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन शाम 5.47 बजे पहुंचेगी और 5.49 बजे रवाना होकर यह ट्रेन देर शाम 6.45 बजे ललितपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। इसी प्रकार ललितपुर से खजुराहो के लिए यह ट्रेन (संख्या 01808) ललितपुर रेलवे स्टेशन से हर रोज रात्रि को 7.40 बजे रवाना होगी। इसके बाद यह ट्रेन उदयपुरा रेलवे स्टेशन पर रात्रि 8.13 बजे पहुंचकर रात्रि 8.15 बजे रवाना होगी। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 8.35 बजे पहुंचेगी और रात्रि को ही 8.37 बजे रवाना होगी। खरगापुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 9.16 बजे पहुंचकर रात्रि 9.18 बजे रवाना होगी। ईशानगर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 9.40 बजे पहुंचकर 9.42 बजे रवाना होगी। इसके बाद छतरपुर रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन रात्रि 10.02 बजे पहुंचकर रात्रि में ही 10.04 बजे रवाना होगी और फिर रात्रि 10.55 बजे खजुराहो रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
साबरमती एक्सप्रेस का 15 फरवरी तक करौंदा में मिला ठहराव
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों के हित को देखते हुए 19165/19166 ओर 19167/19168 साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन झांसी मंडल के करौंदा रेलवे स्टेशन पर दो फरवरी से 15 फरवरी तक दो मिनट का ठहराव दिया गया है।
जबलपुर-अटारी का समय बदला
रेलवे द्वारा तकनीकी कारणों के चलते 01707 जबलपुर-अटारी स्पेशल ट्रेन के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। जिसके चलते यह ट्रेन आठ फरवरी से 23 फरवरी तक प्रत्येक शनिवार को सुबह 9.15 बजे के स्थान पर दोपहर 2.25 बजे अपने प्रारंभिक स्टेशन से प्रारंभ होगी।