{"_id":"5b9c1e38867a557fe059892e","slug":"91536958008-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 बेरोजगारों को मिला रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
60 बेरोजगारों को मिला रोजगार
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
60 बेरोजगारों को मिला रोजगार
ललितपुर। गोविंदनगर स्थित जिला सेवायोजन कार्यालय में शुक्रवार को ऑनलाइन रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न पदों के लिए 164 बेरोजगारों ने आवेदन किया और 40 आवेदकों का विभिन्न कंपनियों ने चयन किया।
जिला सेवायोजन अधिकारी खुर्शीद अहमद ने बताया कि रोजगार मेले में पोंटी चड्ढ़ा फांउडेशन कंपनी में कुल 57 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया, इसमें कंपनी ने सिक्योरिटी गार्ड के पद के लिए 37 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। हेपिस्टॉन ऑरगोटेक कंपनी में कुल 42 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया, इसमें कंपनी ने सेल्स एक्जीक्यूटिव पद पर आठ अभ्यर्थियों का चयन किया। एक्सजेन्ट एक्युवा कंपनी में कुल 65 अभ्यर्थियो ने प्रतिभाग किया जिसमें कम्पनी द्वारा सेल्स सर्विस, एचआर, टेक्नीकल पद पर कुल 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर नरेन्द्र कुमार वर्मा, मनोज कुशवाहा, भूपेंद्र कुमार, मनोज शर्मा, हेमंत कुमार वर्मा, उमेश कुमार, अरविन्द कुमार सविता उपस्थित रहे।