फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   उदासीनता: मौसमी बीमारियों से निपटने की कागजी तैयारी पूरी, धरातल पर हवाहवाई

उदासीनता: मौसमी बीमारियों से निपटने की कागजी तैयारी पूरी, धरातल पर हवाहवाई

Fri, 03 Aug 2018 04:20 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 04:20 AM IST
विज्ञापन
उदासीनता: मौसमी बीमारियों से निपटने की कागजी तैयारी पूरी, धरातल पर हवाहवाई
मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी हवाहवाई
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत नहीं, गोविंद सागर बांध की नगर में गंदगी पसरी
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मौसमी बीमारियों से निपटने की तैयारी आधी-अधूरी नजर आ रही हैं। जहां कांशीराम आवासीय कालोनी नारायणपुरा में महीनों से क्षतिग्रस्त शौचालयों के पाइपों की मरम्मत नहीं कराई जा सकी है तो वहीं गोविंद सागर बांध की छोटी नहर में गंदगी पसरी है। इससे शहर में महामारी फैलने की संभावना बनी हुई है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर उचित कार्रवाई की जगह गंदगी से मुंह मोड़ते दिख रहे हैं।
बारिश का सीजन शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग ने मलेरिया, डेंगू सहित संक्रामक बीमारियों से निपटने के लिए कागजी का खाका खींच कर रखा है। मलेरिया को फैलने से रोकने के लिए जून माह में दवा का छिड़काव किया तो जुलाई माह में डेंगू को रोकने के लिए अभियान चलाया। लेकिन जिस जगहों पर वास्तविक साफ-सफाई की समस्या है, उस ओर न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही नगर पालिका परिषद के अफसरों ने ध्यान दिया। इसका ताजा उदाहरण शहर के बीच से निकली गोविंद सागर बांध की छोटी नहर है जो वार्ड आजादपुरा व सिविल लाइन से होकर गुजरती है। इस नहर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। हालांकि, इस नहर की सुध डीएम मानवेंद्र सिंह ने महीनों पूर्व ली थी, लेकिन इसे पूरी तरह साफ नहीं कराया जा सका। आज यह नहर मच्छरों की जननी बन गई है। वहीं, कांशीराम आवासीय कालोनी नारायणपुरा का बुरा हाल है। यहां ऊपरी मंजिलों में बने शौचालयों के पाइप क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जिससे गंदगी टैंक में जाने की जगह नीचे गिर रही है, जो समूचे मुहल्लेवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गई है। इस समस्या से कालोनीवासी महीनों से जूझ रहे हैं, उन्हें तमाम पत्राचार किए जाने के बाद इसका समाधान नहीं नजर आ रहा है। उनके थकहार कर घर बैठने से मुहल्लेवासियों की भी परेशानी बढ़ गई है। कालोनी में फैली गंदगी से उठ रही दुर्गंध हवा के झौंके के साथ दूर-दूर तक पहुंच रही है। इसके बाद भी जिम्मेदार अफसर मौन बने हुए हैं। इससे मुहल्लेवासियों में असंतोष पनप रहा है।
विज्ञापन


सुअर फैला रहे गंदगी
वार्ड नंबर दो मलिन बस्ती में आता है। इसके बाद भी यहां की साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। कालोनी में गंदगी फैलने से सुअरों की आवाजाही बढ़ गई है, जो गंदगी फैलाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में मुहल्ले में महामारी फैलने से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुन्नी

कालोनी के क्षतिग्रस्त पाइपों से उठ रही दुर्गंध
जब मुहल्ले में कांशीराम आवासीय कालोनी नहीं बनी थी, तब साफ-सफाई ठीक रहती थी। अब न तो मुहल्ले में और न ही कालोनी में उचित साफ-सफाई हो ारही है। कालोनी के क्षतिग्रस्त पाइपों से गिर रही गंदगी को भी अनदेखा किया जा रहा है। जिससे मुहल्लेवासियों का दिन और रात का चैन छिन गया है।
घनश्याम

शिकायतों पर नहीं होती कार्रवाई
कालोनी में फैल रही गंदगी की शिकायतें अधिकारियों से कई बार की गई लेकिन किसी ने क्षतिग्रस्त पाइपों को नहीं बदलवाया। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं। यहां न तो नगर पालिका की चेयरमैन आती हैं और न ही विधायक। जिस वजह से समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।
केसर बाई

शौचालय का टैंक खराब
मुहल्ले में गंदगी सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जहां कालोनी के क्षतिग्रस्त पाइपों से गंदगी फैल रही है। वहीं, सामुदायिक शौचालय का टैंक भी लीकेज है, जिसने इस समस्या को बढ़ा दिया है। रही सही कसर खुले में शौच करने वालों ने पूरी कर दी है। साफ-सफाई के लिए लोगों से कहते हैं लेकिन वे मानते नहीं हैं।

श्रीबाई, गृहणी

मच्छरजनित बीमारियों पर रखें हैं नजर
मच्छरजनित बीमारियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। गंदगी वाले स्थानों पर छिड़काव कराया जा रहा है। जहां तक नहर में गंदगी की बात है तो इसकी सफाई सिंचाई विभाग कराए।
केएस सिंह
मलेरिया अधिकारी

संबंधित विभाग कराए क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत
कांशीराम आवासीय कालोनी के क्षतिग्रस्त पाइपों की मरम्मत संबंधित विभाग कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने महामारी को फैलने से रोकने के लिए कई उपाय कर रखे हैं।
डा. राजेश भारती
संक्रामक रोग प्रभारी

सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजेंगे
सफाई निरीक्षक को मौके पर भेजकर साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके अलावा जो भी हो सकता है, उसे किया जाएगा।
डा. हुसैन खान
नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed