{"_id":"5b4667e94f1c1ba1288b5fca","slug":"91531340777-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल संस्थान के कर्मचारियों को महिनों से नहीं मिल रही मजदूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल संस्थान के कर्मचारियों को महिनों से नहीं मिल रही मजदूरी
Updated Thu, 12 Jul 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल संस्थान के कर्मचारियों को महीनों से नहीं मिल रही मजदूरी
ललितपुर। जल संस्थान में आउटसोर्सिंग पर तैनात कर्मचारियों को पिछले कई महीनों से उनकी मजदूरी नहीं मिली है। आर्थिक तंगी से जूझ रहे कर्मचारियों ने डीएम को ज्ञापन देकर भुगतान कराने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने मांग की है कि उनका हर माह का भुगतान उनके बैंक खातों में भेजा जाए। गौरतलब है कि जल संस्थान में कर्मचारियों की काफी कमी है। पाइप लाइन मरम्मत, मोटर पंप मरम्मत, हैंडपंप मरम्मत और पंप चालक आदि कार्य आउटसोर्सिंग कर्मचारियों द्वारा ही किया जाता है। पंप चालक कर्मचारियों को पिछले छह माह से और बकाया कर्मचारियों को पिछले तीन माह से भुगतान नहीं मिला है। जल संस्थान के आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने ज्ञापन में बताया कि उनके परिवार की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है, यहां तक की बच्चों के स्कूल की फीस भी नहीं भर पा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द उनका भुगतान दिलाया जाए। यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो उन्हें मजबूरन धरना प्रदर्शन व आंदोलन करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने भुगतान धनराशि को बैंक खातों में भेजे जाने की व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू कराने की मांग की है। इस दौरान अध्यक्ष आशाराम राजपूत, घूमन, भगवान सिंह, जयकुमार, रामदास, जगदीश, छोटू शर्मा, सुकराम, सोनू, नीरज, राजेश यादव, जाहर आदि उपस्थित रहे।