फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   औद्योगिक व सेवा क्षेत्र इकाई स्थापित करने उद्योग विभाग में लोन हेतु आवेदन शुरु

औद्योगिक व सेवा क्षेत्र इकाई स्थापित करने उद्योग विभाग में लोन हेतु आवेदन शुरु

Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
औद्योगिक व सेवा क्षेत्र इकाई स्थापित करने उद्योग विभाग में लोन हेतु आवेदन शुरु
उद्योग लगाने के लिए लोन के आवेदन शुरु
विज्ञापन

ललितपुर। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत अपनी औद्योगिक व सेवा क्षेत्र की इकाई स्थापित करने के लिए मिलने वाले लोन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त उद्योग सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अधिक जानकारी के लिए आवेदन कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जुलाई निर्धारित की गई हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत सामान्य श्रेणी के लाभार्थी द्वारा परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अपने अंशदान के रुप में जमा करना होगा। इसमें विशेष श्रेणी के लाभार्थियों अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांगजन हेतु अंशदान की सीमा कुल परियोजना लागत की 05 प्रतिशत होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भूमि क्रय की लागत को परियोजना लागत में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। वहीं उन्होंने बताया कि योजनांतर्गत अनुसचित जाति जनजाति, महिला एवं एक जनपद एक उत्पाद के अंतर्गत जरीवर्क साड़ी यानि चंदेरी साड़ी के लिए वरीयता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed