{"_id":"5acd1b794f1c1b513e8b46f2","slug":"91523391353-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में पेड़ों की कराई गई कटाई से कांग्रेसी नाखुश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में पेड़ों की कराई गई कटाई से कांग्रेसी नाखुश
Updated Wed, 11 Apr 2018 01:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पेड़ों की कराई गई कटाई से कांग्रेसी नाखुश
ललितपुर। नगर कांग्रेस कमेटी ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपकर पेड़ों के कटान के मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया कि सीएम के कार्यक्रम के नाम पर हरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। इससे पर्यावरण को क्षति पहुंची है। नगराध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने डीएम को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि 12 अप्रैल को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में आने का कार्यक्रम तय हो गया है। इसे लेकर दर्जनों की संख्या में हरे पेड़ों को धराशायी कर दिया गया है। यदि पेड़ हैलीपेड बनने में बाधक साबित हो रहे थे तो प्रशासन को हैलीपेड का स्थान स्थानांतरित कर देना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। एक ओर सरकारें पौधरोपण पर हर साल लाखों रुपये व्यय कर रही हैं। वहीं, हरे भरे पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई जा रही हैं, जिसे कतई न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता है। ज्ञापन देने वालों में संजीव हुंडैत, मु. आसिफ, समद खान, उवेश खान, मोंटी शुक्ला शामिल रहे।