{"_id":"5acbcf464f1c1b496b8b4ad8","slug":"91523306310-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिततांए करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमिततांए करने का आरोप
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितताओं का आरोप
ललितपुर। विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम पंचायत जमुनियां निवासी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अपात्रों का चयन करने के आरोप को लेकर डीएम मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक में आवास योजना के पात्रता की सूची में 12 लोगों का चयन किया गया था। लेकिन बाद में ग्राम के जनप्रतिनिधि और अधिकारियों की मिलीभगत से अपात्रों का चयन कर दिया गया। रुपये लेकर अपात्रों के आवास का निर्माण कराया जा रहा है। अपात्रों ने पुराने आवासों की पुताई कर नए आवास दिखाए हैं। साथ आवास निर्माण की राशि का भुगतान करा लिया है। जबकि आवासों का कार्य अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों ने जांच कराए जाने व दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन पर प्रकाश, महेंद्र, रामदास के हस्ताक्षर बने हैं।