{"_id":"5ab416174f1c1be73f8b4703","slug":"91521751575-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: हाइवे पर ट्रक पलटने से चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम: हाइवे पर ट्रक पलटने से चालक की मौत
Updated Fri, 23 Mar 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर ट्रक पलटने से चालक की मौत
ललितपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के पटउआ गांव के पास हाइवे पर गाय बचाने के प्रयास में मिर्च से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घायल चालक को जिला अस्पताल में डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार तालबेहट कोतवाली के सेरवांस कलां गांव निवासी विक्रम पुत्र रामप्रसाद रजक उम्र 35 साल ट्रक चलाने का कार्य करता है। उसके साथ गांव का ही रजपाल पुत्र उत्तम सिंह परिचालक के रूप में काम करता है। कुछ दिन पहले वह ट्रक नंबर एपी 07-7589 में हैदराबाद से मिर्ची भरकर पंजाब ले जा रहा था। बुधवार की रात लगभग आठ बजे ट्रक जैसे ही वह पटउवा हाईवे मार्ग पर पहुंचा तभी अचानक सामने सड़क पर गाय आ जाने के कारण ड्राइवर ने ट्रक से संतुलन खो दिया। गाय को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रक चालक विक्रम व परिचालक रजपाल ट्रक के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।