{"_id":"5ee908d88ebc3e433011356d","slug":"9-water-tanker-incresed-in-nehru-nager-lalitpur-news-jhs1692461181","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू नगर में जल संस्थान ने बढ़ाए तीन टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू नगर में जल संस्थान ने बढ़ाए तीन टैंकर
विज्ञापन
वाटर वर्क्स में खड़ा खराब टैंकर
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। जल संस्थान ने वार्ड नंबर तीन नेहरू नगर में व्याप्त पेयजल की समस्या से निपटने के लिए टैंकरों की संख्या में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब यहां छह की जगह नौ टैंकरों से पानी की आपूर्ति होगी। उधर, अधिशासी अभियंता ने पंद्रह खराब टैंकरों की मरम्मत के लिए सूची नगर पालिका को सौंप दी है।
जब से गर्मी का सीजन शुरू हुआ है, तब से नेहरू नगर में पेयजल की समस्या बनी हुई है। अधिकांश क्षेत्र में पाइप लाइन से आपूर्ति दस-पंद्रह की ही हो पा रही है। खराब हैंडपंपों ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। इसे ध्यान में रखकर जल संस्थान द्वारा टैंकर से जलापूर्ति की जा रही है। इन टैंकरों पर पानी के लिए काफी भीड़ लग रही है। इस कारण सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो पा रहा है। करीब दस मिनट में टैंकर खाली हो जाता है। अब विभागीय अफसरों ने टैंकरों की संख्या बढ़ाकर नौ करने का निर्णय लिया है। इससे मोहल्ला नेहरू नगर में पेयजल की समस्या से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
----
यहां भी होती टैंकर आपूर्ति
मोहल्ला नेहरू नगर के अलावा आजादपुरा प्रथम वार्ड के टौरिया मोहल्ला व देवगढ़ रोड पर भी टैंकर से जलापूर्ति की जाती है। संकरी गली में केवल एक ही छोटा टैंकर भेजा जाता है। इस तरह विभाग द्वारा शहर में कुल करीब 34 टैंकर चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
----
हैंडपंप मरम्मत की सौंपी सूची
गत वर्ष गर्मियों के सीजन में कराए गए हैंडपंपों की मरम्मत की सूची नगर पालिका को जल संस्थान ने सौंप दी है। इससे इस वर्ष हैंडपंप मरम्मत की धनराशि मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
----
नगर पालिका परिषद द्वारा खराब टैंकरों की मरम्मत कराई जा रही है। इसके मद्देनजर पंद्रह खराब टैंकरों की सूची नगर पालिका को दी जा रही है। इसके अलावा नेहरू नगर में टैंकरों की संख्या बढ़ा गई है।
- संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता
जल संस्थान