फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8.82 lakh saplings planted in a single day

Lalitpur News: एक ही दिन में रोपे गए 8.82 लाख पौधे

Sun, 21 Jul 2024 01:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
8.82 lakh saplings planted in a single day
ललितपुर। जनपद में एक पेड़, मां के नाम अभियान की शनिवार से शुरुआत हुई। जिले में एक ही दिन में 8.82 लाख पौधे रोपे गए।शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्राें तक मियावाकी पद्धति से पौधे लगाए है। अधिकारियों ने कहा कि आने वाली पीढि़यों को ये शुद्ध वातावरण देंगे।
विज्ञापन

जिले के नोडल अधिकारी और सीईओ बीडा अमृत त्रिपाठी, डीआईजी कलानिधि नैथानी ने डीएम कार्यालय की वाटिका से किया। नोडल अधिकारी ने जामुन का पौधा, डीआईजी बांस व वन संरक्षक महावीर कॉजलागी ने मोलसरी का पौधरोपण किया। अमरपुर मंडी में कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हम निरंतर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए भी हम उतने ही सजग रहें। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश में पौधरोपण अभियान को जन अभियान के रूप में मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी तय करना है। जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने भी विचार रखे। डीएम अक्षय त्रिपाठी ने कहा कि जनपद स्तर पर 89 लाख 14 हजार 113 पौधरोपण का लक्ष्य आवंटित हुआ था। अभियान के तहत शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थलों का चयन कर मियावाकी पद्धति से अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जा रहा है। कार्यक्रम में एसपी मुश्ताक, सीडीओ कमलाकांत पांडेय, डीएफओ गौतम सिंह, एसडीएम सदर चंद्रभूषण प्रताप, परवेज खान, एआरटीओ मोहम्मद कय्यूम, उप प्रभागीय वनाधिकारी डॉ. शिरीन आदि मौजूद रहे। दिनभर में जिले मे 8826375 पौधे रोपे गए।
विज्ञापन


स्कूलों, थानों में भी हुआ पौधरोपण
ललितपुर। पौधरोपण अभियान के तहत शनिवार को परिषदीय और माध्यमिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पौधरोपण किया। बेसिक शिक्षा विभाग और माध्यमिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अधिकांश फल व छायादार प्रजाति के पौधे लगाए। साथ ही स्कूली बच्चों को पौधे लगाने से प्रकृति और मानव जीवन को होने वाले फायदों के बारे में बताया। जीजीआईसी में डीआईओएस ओपी सिंह, प्रधानाचार्या पूनम मलिक, आरएसएस के जिला प्रचारक वीर सिंह, जिला कार्यवाह आशीष आदि ने पौधरोपण किया। वहीं, थाना, कोतवाली, चौकी में भी पौधरोपण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed