{"_id":"63b72060c25ca40ced1c553b","slug":"88-thousand-farmers-will-not-get-kisan-samman-nidhi-lalitpur-news-jhs236387248","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 88 हजार किसानों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 88 हजार किसानों को नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद में 88 हजार किसानों को इस बार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का भुगतान नहीं होगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जिले में करीब दो लाख 48 हजार किसानों के सापेक्ष 88 हजार किसानों ने अपने खाते की ई-केवाईसी नहीं कराई है। उन्होंने किसानों से खातों को ई-केवाईसी कराने की अपील की है।
जिले में कृषि विभाग में करीब दो लाख 48 हजार किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थी हैं। इन किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दो-दो हजार रुपये दिए जाते हैं। शासन ने योजना में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए खातों की ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए थे। जिसमें किसानों को ई-केवाईसी के लिए समय दिया गया था। लेकिन तय समय निकल जाने के बाद के बाद भी 88 हजार किसानों ने अपने सम्मान निधि के खातों की ई-केवाईसी नहीं कराई है। अब इन किसानों को सम्मान निधि की किस्त नहीं मिलेगी।
किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसान सम्मान निधि पाने के लिए खाते का ईकेवाईसी करा लें। जिससे किसान सम्मान निधि की अगली किस्त खाते में आ सके। - संतोष कुमार सविता, उप कृषि निदेशक, कृषि विभाग