फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   857 primary schools do not have furniture

Lalitpur News: 857 प्राथमिक विद्यालयों में नहीं है फर्नीचर

Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
857 primary schools do not have furniture
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जहां परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदलते हुए उन्हें कॉन्वेंट के बराबर बनाया जा रहा है, वहीं 857 प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां फर्नीचर नहीं है। यहां अध्ययनरत बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ाई करने के लिए मजबूर हैं।
जिले में 1357 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय हैं। इन्हें कान्वेंट विद्यालय की तर्ज पर बनाने के लिए ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर पर काम कराया गया। विद्यालयों की कक्षाओं में टाइल्स, शौचालय, पेयजल, बिजली कनेक्शन, बाउंड्रीवाल, रंगाई-पुताई सहित फर्नीचर उपलब्ध कराना शामिल था। विद्यालयों में कायाकल्प के तहत 95 फीसदी तक काम पूर्ण हो चुका है। लेकिन, अब भी कक्षा एक से पांचवीं तक के 857 विद्यालयों में फर्नीचर नहीं पहुंच सका है।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण जाहर सिंह निरंजन ने बताया कि फर्नीचर पहुंचाने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। जल्द ही इन विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यहां नहीं है फर्नीचर
जिन प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों के बैठने के लिए फर्नीचर नहीं है, उनमें ब्लॉक तालबेहट के 144, बार के 152, बिरधा के 159, जखौरा के 172, मड़ावरा के 107, महरौनी के 110 विद्यालय शामिल हैं। वहीं, नगर क्षेत्रों में ललितपुर नगर के 23, महरौनी नगर के चार, पाली नगर के दो और तालबेहट नगर के चार विद्यालय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed