फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8395 children vaccinated under Mission Indradhanush

Lalitpur News: 8395 बच्चे का मिशन इंद्रधनुष में हुआ टीकाकरण

Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर Updated Sun, 06 Aug 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
8395 children vaccinated under Mission Indradhanush
ललितपुर। सात अगस्त से प्रारंभ हो रहे सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 के उपलक्ष्य में शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई। प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

राज्य मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा है कि सभी स्वस्थ रहें, जिसे ध्यान में रखकर सघन मिशन इंद्रधनुष चलाया जा रहा है। इसका पहला चरण सात अगस्त से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान गर्भवती एवं छोटे बच्चों (शून्य से पांच वर्ष) का टीकाकरण किया जाएगा। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने कहा कि शासन की ओर से समय-समय पर टीकाकरण अभियान चलाए जाते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ इम्तियाज अहमद ने बताया कि सात अगस्त से 12 अगस्त तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का पहला चरण संचालित किया जाएगा। पिछले दिनों टीकाकरण से छूटे शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों व गर्भवती को चिह्नित किया गया। इस दौरान 8395 बच्चे व 1849 गर्भवती महिलाएं चिन्हित हुई हैं। इनका टीकाकरण करने के लिए 885 सत्र लगाए जाएंगे। इस दौरान डॉ अमित तिवारी, डॉ. अवधेश यादव, डॉ. आर एन सोनी, मुकेश जौहरी, अजब सिंह, गौरव जैन,रवि झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed