{"_id":"67a656f3fe023573ca0e772d","slug":"82600-thousand-quintals-of-peanuts-were-lifted-lalitpur-news-c-131-1-ltp1005-129209-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: 82,600 हजार क्विंटल मूंगफली का हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: 82,600 हजार क्विंटल मूंगफली का हुआ उठान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। क्रय केंद्रों पर खरीद होने के बाद अब तक 82 हजार 800 क्विंटल मूंगफली का उठान हो गया है। गोदाम खाली न होने के चलते अब तक बाकी उठान नहीं हो सका है।
अक्टूबर में विभिन्न क्रय केंद्रों पर मूंगफली की खरीद शुरू की गई, जो 19 दिसंबर तक चली। जो किसान क्रय केंद्र बंद होने तक रुके रहे, उनकी मूंगफली की तुलाई कराने के बाद खरीद भी बीते माह कर ली गई। इस प्रकार कुल 5894 किसानों से एक लाख 35 हजार क्विंटल मूंगफली की खरीद की गई। एजेंसियों ने क्रय केंद्रों से मूंगफली की तौल कराकर अपने गोदामों पर रख लिया। एजेंसियों ने 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान कराके गोदामों पर रखवा दी है, लेकिन बाकी मूंगफली के उठान के लिए गोदाम खाली नहीं हैं। एजेंसियां विकल्प तलाश रही हैं, ताकि जल्द उठान पूरा हो सके और भुगतान प्रक्रिया पूरी हो सके। वजह, उठान होने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है।
-- -- -- -- -- -- -
क्रय केंद्रों पर खरीद होने वाली 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान हो गया है। बाकी उठान के लिए गोदाम खाली नहीं हैं। इस वजह से बाकी उठान अन्य जगह किया जाएगा।-- अर्विन मेहर सिंह, एआर, कोऑपरेटिव।
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। क्रय केंद्रों पर खरीद होने के बाद अब तक 82 हजार 800 क्विंटल मूंगफली का उठान हो गया है। गोदाम खाली न होने के चलते अब तक बाकी उठान नहीं हो सका है।
अक्टूबर में विभिन्न क्रय केंद्रों पर मूंगफली की खरीद शुरू की गई, जो 19 दिसंबर तक चली। जो किसान क्रय केंद्र बंद होने तक रुके रहे, उनकी मूंगफली की तुलाई कराने के बाद खरीद भी बीते माह कर ली गई। इस प्रकार कुल 5894 किसानों से एक लाख 35 हजार क्विंटल मूंगफली की खरीद की गई। एजेंसियों ने क्रय केंद्रों से मूंगफली की तौल कराकर अपने गोदामों पर रख लिया। एजेंसियों ने 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान कराके गोदामों पर रखवा दी है, लेकिन बाकी मूंगफली के उठान के लिए गोदाम खाली नहीं हैं। एजेंसियां विकल्प तलाश रही हैं, ताकि जल्द उठान पूरा हो सके और भुगतान प्रक्रिया पूरी हो सके। वजह, उठान होने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया शुरू होती है।
विज्ञापन
क्रय केंद्रों पर खरीद होने वाली 82 हजार 600 क्विंटल मूंगफली का उठान हो गया है। बाकी उठान के लिए गोदाम खाली नहीं हैं। इस वजह से बाकी उठान अन्य जगह किया जाएगा।
विज्ञापन
