फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अधिक फसल उत्पादन के लिए सम्मानित हुए जिले के 2

अधिक फसल उत्पादन के लिए सम्मानित हुए जिले के 2

Mon, 24 Dec 2018 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
अधिक फसल उत्पादन के लिए सम्मानित हुए जिले के 2
अधिक फसल उत्पादन के लिए सम्मानित हुए जिले के 28 किसान
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह जयंती पर आयोजित हुआ किसान सम्मान समारोह
बीज शोधन व कृषि रक्षा रसायनों के छिड़काव की विधि भी बताईं
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के 116वीं जयंती दिवस पर रविवार को स्थानीय कंपनी बाग में किसान सम्मान दिवस और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (ऑयल सीड्स) योजना के अंतर्गत एक दिवसीय तिलहन मेला का आयोजन भी किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार की अधिक फसलें उत्पादन करने वाले 28 किसानों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में डीएम ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। उन्होंने सबसे पहले कृषि विभाग के स्टॉल का निरीक्षण किया गया, जिसमें उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता द्वारा बीज शोधन के अंतर्गत मटका विधि से बीज शोधन के बारे में बताया गया और कृषि रक्षा रसायनों के छिड़काव करते समय बरती जाने वाली सावधानियों को सेफ्टी किट का उपयोग करके बताया। इसके साथ ही बीज शोधन और भूमि शोधन में जैविक फफूंदीनाशक ट्राईकोडर्मा एवं व्यूवेरिया बैसियाना के उपयोग के बारे में बताया गया। मृदा परीक्षण एवं जैविक खेती के संबंध में भी जानकारी दी गई। जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि स्टॉल पर भी कुछ प्रदर्शन में पौध रोपित कर प्रदर्शित किए जाएं, जिससे किसानों को कीटनाशी आदि के प्रभाव को स्पष्ट रूप से समझाया जा सके। इसके बाद इफको, मत्स्य, बीमा कंपनी यूनीवर्सल सोम्पो ,उद्यान, जेयू फर्टिलाईजर, पशुपालन ,दुग्ध विभाग, यूपीएल कंपनी, किसान पंजीकरण एवं प्रदर्शन के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के यंत्रों रीपर, चारा काटने की मशीन, सोलर पंप 3 एचपी आदि का निरीक्षण किया गया। इसके बाद किसान सम्मान समारोह में मंच का संचालन सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी महावीर प्रसाद दीक्षित द्वारा किया गया। यहां लखन लाल आर्य (शिक्षक महरौनी) द्वारा स्वच्छता से संबंधित एक नाटक स्कूली बच्चों के माध्यम से कराया गया, जिसके अंतर्गत पुरस्कार वितरण किया गया। इसके बाद तकनीकी जानकारी हेतु वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र नितिन यादव द्वारा फसल चक्र एवं फसल निगरानी से संबंधित जानकारी दी गई। कीरत बाबा द्वारा ऋण मोचन एवं बिजली संबंधी समस्याओं को रखा। नगर पंचायत अध्यक्ष महरौनी कृष्णा संह ने भी विचार रखे। प्रधान धौर्रा रामेश्वर मिश्रा द्वारा ऋण माफी एवं अन्ना जानवरों से संबंधित समस्याएं रखी गई। ऊदल सिंह पटेल ने उर्द खरीद आदि समस्याएं रखीं। भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश कुमार टोटें द्वारा समर्थन मूल्य, उर्द खरीद, फसल बीमा एवं चौधरी चरण सिंह द्वारा लिखी गई शिष्टाचार पुस्तक के संबंध में विचार रखे। सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चैबे ने किसान कर्ज माफी के संबंध में चर्चा की। राज्य मंत्री प्रतिनिधि चंद्रशेखर ने जनचौपालों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं में अच्छी प्रगति के बारे में बताया। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा द्वारा सबका साथ सबका विकास के साथ शौचालय, आवास योजना, एलपीजी गैस कनेक्शन, कीटनाशक, खाद, बीज की उपलब्धता के संबंध में चर्चा की एवं कृषकों से अपील की वे बहुत छोटे-छोटे झगड़ों को आपसी पंचायत के माध्यम से निस्तारित करें और कृषक वृक्षारोपण, मतस्य पालन करें। भाजपा अध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी द्वारा जिमन-3 की समस्या रखी। वरिष्ठ कृषक विरधा लखनलाल त्रिपाठी द्वारा एक अक्टूबर से उर्द खरीद कराये जाने संबंधी सुझाव दिया गया। जिलापंचायत अध्यक्ष सरिता यादव ने भी अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में नगर पंचायत अध्यक्ष तालबेहट मुक्ता सोनी, नगर पंचायत अध्यक्ष महरौनी कृष्णा सिंह एवं नगर पालिका अध्यक्ष रजनी साहू भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

---बॉक्स---
यह किसान हुए सम्मानित
किसान सम्मान के अंतर्गत कृषि विभाग से अधिक फसलोत्पादन के लेिये विकास खंड विरधा से इमरत, विकास खंड महरोनी से ममता बाई, विकास खंड जखौरा से ऊदल सिंह पटेल, ईश्वरी सिंह, द्रोपती, विकास खंड मड़ावरा से प्रेम कुंअर, विकास खंड महरौनी से राजेन्द्र सिंह, विकास खंड मड़ावरा से प्रेमरानी कृषकों को प्रथम पुरस्कार सहित अन्य कृषकों को द्वित्तीय पुरस्कार दिये गये। उद्यान विभाग से सब्जी उत्पादन के लिये विकास खंड मरौनी से घनश्याम, विकास खंड जखौरा से राजेन्द्र कुमार को प्रथम एवं विकास खंड बिरधा से पार्वती, सुरेश को द्वित्तीय पुरस्कार दिया गया। पशुपालन विभाग से अधिक दुग्धउत्पादन के लिए विकास खंड तालबेहट से रुकमणी देवी, विकास खंड जखौरा से अतुल कुमार खरे को प्रथम एवं विकास खंड तालबेहट से सुकुमार जैन, विकास खंड बार से खिलान सिंह को द्वित्तीय पुरस्कार दिया गया। मत्स्य विभाग से उत्कृष्ट मत्स्य पालन के लिए विकास खंड बार से भुजबल, विकास खंड मड़ावरा से किशन, विकास खंड जखौरा से पुष्पेंद्र, हनु एवं विकास खंड महरौनी से लक्ष्मन को पुरुस्कृत किया गया। किसान सम्मान के उपरान्त जिलाधिकारी द्वारा उर्द खरीद की जांच कराये जाने, 15 जनवरी के बाद जिमन-3 समस्या नहीं रहने, सिचाईं से संबंधित समस्याओं को सीधे अधीक्षण अभियंता के माध्यम से निस्तारित कराये जाने, उर्द खरीद अक्टूवर से प्रथम सप्ताह से कराये जाने, सौभाग्य योजना के अंतर्गत 60 हजार विद्युत कनेक्शन कराए जाने एवं कल्यानपुरा गौशाला के लिये ग्राम सभा से भूसा उपलब्ध कराये जाने के साथ ही चरबाहों को मनरेगा योजनांतर्गत भुगतान कराए जाने की पहल किये जाने के संबंध में एवं पशुपालन द्वारा बछिया पैदा करने हेतु सीमेन कलेक्टिंग आदि विषयों पर चर्चा की। उन्होंने अपील की कि सभी कृषक कृषि विभाग में कृषक पंजीकरण अवश्य कराएं एवं जिलाधिकारी द्वारा किसानों को आवाहन् किया गया कि वे किसी भी समस्या के लिये सीधे दूरभाष पर अथवा व्यक्तिगत रुप से उन्हें अवगत करा सकते हैं। अन्त में कृषि उपनिदेशक संतोष कुमार सविता ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed