{"_id":"5b6360aa4f1c1ba03e8b4cab","slug":"81533239466-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग1
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम लागौन निवासी ग्रामीणों ने झोलाछाप चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि गांव की आबादी में अधिकतर लोग अशिक्षित लोग रहते हैं। उनके अशिक्षित होने का फायदा गांव में क्लीनिक खोले फर्जी झोलाछाप चिकित्सक उठाते हैं। पीड़ितों ने बताया कि बीते कई महीनों से गांव में एक झोलाछाप चिकित्सक अपना क्लीनिक है। उनके पास चिकित्सक की कोई डिग्री नहीं है। इसके बावजूद गांव में उपचार कर रहे हैं। इतना ही नहीं गांव के भोले भाले किसानों से उपचार के नाम पर मोटी रकम वसूल रहे हैं। उपचार के नाम पर मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं। इनके इलाज से कई मरीजों की हालत ज्यादा खराब हो गई। जिन्हें उपचार के लिए रेफर की स्थिति बन जाती है। ऐसे में किसानों को महंगे इलाज को मजबूर होना पड़ता है। इसकी कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने फर्जी चिकित्सक पर कार्रवाई करने की मांग की है। दिए गए ज्ञापन पर सुमित, सुरेंद्र, देवेंद्र, श्यामलाल, रामलखन, बलवान, मुरारी आदि के हस्ताक्षर बने हैं।