{"_id":"5a64eb5f4f1c1b91268b5970","slug":"81516563295-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसंत पंचमी पर से लगेगा अमझरा घाटी में मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसंत पंचमी पर से लगेगा अमझरा घाटी में मेला
Updated Mon, 22 Jan 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसंत पंचमी पर से लगेगा अमझरा घाटी में मेला
ड़ोगरा खुर्द (ललितपुर)।
विंध्याचल पर्वतों की शृंखला में स्थित हनुमान मंदिर में बसंत पंचमी से शुरू होने वाले मेला की तैयारियां शुरू हो गई हैं। वहीं, कस्बा बांसी में आचार्य श्री विद्यासागर के शिष्य अभय सागर, मुनि प्रभात सागर, मुनि सागर महाराज की भव्य अगवानी की गई। इसके कारण माहौल धर्ममय हो गया।
अमझराघाटी में हनुमान जी, अंजनी माता व सिद्ध बाबा शिवलिंग की प्रतिमाएं बनी हुई हैं। इस प्राचीन स्थल पर दस दिवसीय बसंत पंचमी पर्व पर मेला लगता है। इस मेले के आयोजन में व्यवस्थाएं प्रशासनिक एवं राव साहव परिवार नाराहट की देखरेख में की जाती हैं। मेले की तैयारी को लेकर मंदिर परिसर व मेला प्रांगण सफाई हो चुकी है। मेला में दुकानदारों को पानी लाईट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस वर्ष भागवत कथा, भजन कीर्तन भी होगें। मंगलवार के दिन बड़ी संख्या में श्रद्घालु स्नान व दर्शन करने के लिए आते हैं। यह स्थान काफी प्राचीन हैं जो विन्धयाचल पर्वतों से घिरा हुआ है। जंगलों के बीच हनुमानजी का मन्दिर बना है। मंदिर में शनिवार व मंगलवार को हजारों की संख्या में भीड़ भाड़ रहती है औऱ भजन कीर्तन अनुष्ठान होते रहते हैं। उधर, कस्बा बांसी में आचार्य श्री विद्यासागर के शिष्य अभय सागर, मुनि प्रभात सागर, मुनि सागर महाराज का शुक्रवार को आगमन हुआ। मुनि श्री के आगमन पर बांसी व क्षेत्रीय समाज द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जगह-जगह पाद प्रक्षालन व मुनि संघ की आरती की गई। मुनि श्री पूज्य सागर महाराज के परम सानिध्य में चैतन्य चमत्कारिक पाशर्वनाथ जैन मंदिर में श्रीजी का मस्तकाभिषेक श्री कोमल चंद्र जैन, सुनील जैन, मनोज को आरती करने का सौभाग्य मिला। इस दौरान आशीष जैन, कल्लन, संजू जैन अनिल, ब्रह्मचारी भैया मनोज जैन ललितपुर द्वारा चमत्कारिक प्रभु की महिमा का विस्तार से वर्णन किया गया। इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत ललितपुर के महामंत्री डॉ. अक्षय टडैया, विजय कुमार, चक्रेश कुमार, सुरेश चंद्र, शील चंद्र, मनोज, सुनील, अरुण, अभिषेक, कैलाश जैन मौजूद रहे।