फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   प्रधान डांकघर में एक सप्ताह से इंटरनेट ठप, जनता परेशान

प्रधान डांकघर में एक सप्ताह से इंटरनेट ठप, जनता परेशान

Thu, 27 Jul 2017 02:38 AM IST
Updated Thu, 27 Jul 2017 02:38 AM IST
विज्ञापन
प्रधान डांकघर में एक सप्ताह से इंटरनेट ठप, जनता परेशान
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में एक सप्ताह से इंटरनेट ठप
ललितपुर।
प्रधान डाकघर में शुक्रवार से इंटरनेट की कनेक्टिविटी प्रभावित है। इससे डाकघर में होने वाली समस्त सेवाएं पूरी तरह से ठप पड़ी है। इंटरनेट नहीं आने की वजह से डाक रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट व लेन-देन की सेवाएं नहीं मिल पा रही है, इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रधान डाकघर में सामान्य डाक के अलावा अन्य समस्त सेवाएं ऑनलाइन संचालित हो रहीं हैं। 21 जुलाई की दोपहर लगभग ढाई बजे से स्थानीय प्रधान डाकघर में इंटरनेट की कनेक्टिविटी चली गई थी। डाकघर में इंटरनेट सेवाएं बंद हुए लगभग पूरा सप्ताह बीतने वाला है, लेकिन अभी तक इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया है। इंटरनेट कनेक्टिविटी की यह समस्या केवल यहीं पर है, शहर में स्थित डाकघर की अन्य उप शाखाओं व अन्य बैंकों में इंटरनेट की कनेक्टिविटी आ रही है और काम भी लगातार चल रहा है। यह समस्या प्रधान डाकघर के ही उपकरणों में खराबी की वजह से आ रही है। इंटरनेट नहीं आने से डाकघर में लगभग समस्त सेवाएं भी पूरी तरह से ठप पड़ी है। शुक्रवार से डाकघर में न तो कोई डाक स्पीड पोस्ट हो सकी है और न ही रजिस्ट्री डाक हो पा रही है। वर्तमान में केवल साधारण डाक सेवा उपलब्ध है, इसका उपयोग वर्तमान में लोग केवल लोकल डाक के लिए ही करते हैं। इससे जनता को डाक भेजने में काफी समस्या आ रही है और मजबूरन निजी डाक की सेवाएं लेनी पड़ रही है। इसके अलावा डाकघर में रुपयों का लेन-देन भी नहीं हो पा रहा है। लेने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन एंट्री की जाती है, इससे लेन-देन का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। यदि विभाग के कर्मी जनता की समस्या को गंभीरता से लें तो वह इंटरनेट नहीं आने तक रुपयों के लेन-देन के लिए मेन्यूअल प्रक्रिया अपना सकते हैं और बाद में उसको ऑनलाइन किया जा सकता है। लेकिन विभागीय कर्मी अपनी जिम्मेदारी से कन्नी काट रहे हैं और मनमानी करने में लगे हैं।
विज्ञापन


पटलों पर नहीं दिखाई दे रहे कर्मी
इंटरनेट नहीं आने से जनता परेशान है, लेकिन विभाग के कर्मी इसका जमकर फायदा उठा रहे हैं। डाकघर परिसर में कहीं पर भी यह सूचना चस्पा नहीं की गई है कि इंटरनेट की सेवाएं प्रभावित होने से काम नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा पटलों पर भी कोई कर्मी नहीं बैठ रहे हैं। सूचना के अभाव में जनता को घंटो खड़ा रहना पड़ रहा हैै। पूर्व में तैनात पोस्ट मास्टर का स्थानांतरण हो गया है, विगत माह से उनके स्थान पर किसी अन्य ने चार्ज नहीं लिया है। इसका भी कर्मी जमकर फायदा उठा रहे हैं और मनमानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 15
कैप्सन दयाराम पाल
तीन दिन से हो रहे परेशान
अपनी आईडी के रुपये जमा करना है, लेकिन इंटरनेट नहीं आने की वजह से रुपये जमा नहीं किए जा रहे हैं। बीते तीन दिनों से लगातार परेशान हो रहे हैं। परिसर में कहीं पर सूचना भी चस्पा नहीं है कि कार्य प्रभावित है। यह डाकघर विभाग की पूरी मनमानी है। इसके अलावा उदासीनता भी है, जो इंटरनेट सही नहीं किया जा रहा है। इंटरनेट की समस्या केवल यहां पर है।
- दयाराम पाल, स्थानीय नागरिक।

फोटो 16
कैप्सन- नरेंद्र जैन
मैन्युअल प्रक्रिया से क्यों नहीं कर रहे रुपये जमा
जब इंटरनेट नहीं आ रहा है, तो फिर मैन्युअल प्रक्रिया से रुपये जमा क्यों नहीं किए जा रहे हैं। पूर्व में भी मैन्युअल रुपये जमा होते थे और वर्तमान में कई जगह होते भी है। यह केवल विभाग की मनमानी है और जनता को परेशान किया जा रहा है। विगत शनिवार से हर रोक डाकघर से चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन रुपये जमा नहीं हो पा रहे हैं।
- नरेंद्र जैन, स्थानीय नागरिक।

फोटो 19
कैप्सन भोलाशंकर पस्तोर
माह क्लोजिंग में आ रही समस्या
आईडी एजेंटों का यह माह क्लोजिंग का समय चल रहा हैै। माह खत्म होने में मात्र तीन दिन ही बाकी है, यदि इंटरनेट नहीं आता है तो काफी समस्या खड़ी हो जाएगी।

- भोलशंकर पस्तोर, एजेंट यूनियन अध्यक्ष।

ऊपर दे दी है जानकारी
बीते शुक्रवार से इंटरनेट बाधित है। इस संबंध में बीएसएनएल के स्थानीय अधिकारी से बात की है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है, जिसके चलते यह जानकारी झांसी व लखनऊ में अधिकारियों को दे दी गई है।
- रामानंद तिवारी, प्रभारी, पोस्ट मास्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed