फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   आखिर कब बनेगा एआरटीओ कार्यालय का पक्का मार्ग

आखिर कब बनेगा एआरटीओ कार्यालय का पक्का मार्ग

Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
Updated Sun, 02 Jul 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
आखिर कब बनेगा एआरटीओ कार्यालय का पक्का मार्ग
कब बनेगी एआरटीओ कार्यालय की पक्की सड़क
विज्ञापन

ललितपुर।
वर्षों से निर्माण की वाट जोह रहा एआरटीओ कार्यालय की सड़क बरसात आते ही एक बार फिर कीचड़ युक्त हो गई है। इससे कार्यालय आने वाले लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि यहां से गुजरने वाले वाहनों के पलटने का भी खतरा बना रहता है।
छह वर्ष पूर्व एआरटीओ कार्यालय का निर्माण मुहल्ला हरदीला में कराया गया था। मुख्यमार्ग से कार्यालय की दूरी लगभग एक किलोमीटर है। इसमें आधा किलोमीटर से अधिक का रास्ता सिंचाई विभाग की नहर वाले मार्ग से होता हुआ जाता है और कार्यालय तक पहुंचने का यही इकलौता रास्ता है। शुरुआत से ही अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं कराया गया है, पूरा मार्ग कच्चा है। वाहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए हर रोज दो पहिया से लेकर भारी वाहनों का हर रोज इसी कच्चे मार्ग से होते हुए कार्यालय पहुंचना होता है। वहीं, इस मार्ग पर दाल मिल, विद्यालय व घर बन जाने के कारण भी वाहनों का आवागमन अधिक हो गया है। भारी वाहनों के गुजरने से मार्ग पर काफी बड़े-बड़े गड्ढे भी हो गए हैं। बरसात के दौरान पानी की निकासी नहीं होने पाने के कारण गड्ढों में पानी भर जाता है और पूरा रास्ता कीचड़ में तबदील हो जाता है। यह समस्या हर वर्ष बनी रहती है, विगत रोज हुई बारिश के कारण यह समस्या फिर से पैदा हो गई है। लोगों से यहां से वाहन निकालने में काफी परेशानी होती है। बड़े व भारी वाहन तो जैसे-तैसे गुजर जाते हैं, लेकिन आपे ऑटो व दो पहिया वाहन वालों को अधिक समस्या होती है, वाहन के फिसलने और कीचड़ में गिरने का डर लगा रहता है। यह रास्ता सिंचाई विभाग का है, लेकिन विभाग हमेशा ही बजट नहीं होने की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से बच जाता है। वहीं अभी तक किसी भी जनप्रतिनिधि ने भी जनता को होने वाली इस समस्या का निस्तारण कराने का भी प्रयास नहीं किया है। सांसद व विधायक अपनी निधि को क्षेत्र के विकास कार्यों पर व्यय करते हैं, लेकिन इस मार्ग का निर्माण कराने की किसी भी जनप्रतिनिधि ने आवश्यकता नहीं समझी है।
विज्ञापन


जिला पंचायत के दी गई है एनओसी
सड़क का निर्माण कराने के लिए विभाग के पास बजट नहीं है, लेकिन इस मार्ग का निर्माण जिला पंचायत द्वारा कराया जा रहा था। इसके लिए लगभग तीन माह पूर्व विभाग के द्वारा एनओसी भी जारी कर दी गई है। जिला पंचायत मार्ग का निर्माण कब कराता है, इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है। -अतुल गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग राजघाट निर्माण खंड।

भेजा जाएगा रिमांडर
सिंचाई विभाग के द्वारा जिला पंचायत विभाग को पूर्व में एनओसी जारी की जा चुकी है। मार्ग का निर्माण कराने के लिए विभाग के द्वारा जिला पंचायत विभाग के एक बार फिर से रिमांडर भेजा जाएगा।
- सतेंद्र कुमार, एआरटीओ, प्रशासन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed