फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   8 thousand population extinguished thirst

8 हजार आबादी की बुझेगी प्यास

Mon, 21 Sep 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो ललितपुर।
ब्यूरो ललितपुर। Updated Mon, 21 Sep 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

ललितपुर। नेहरू नगर की आठ हजार से अधिक आबादी तक पानी पहुंचाने के लिए तीस करोड़ रुपए से दो पानी की टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जिलाधिकारी के निर्देश पर जल निगम के अफसरों ने मौके का निरीक्षण किया। जल्द ही प्राक्कलन (स्टीमेट) तैयार किया जाएगा और आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन


नेहरू नगर वार्ड नंबर चार व छह दो ऐसे मुहल्ले हैं, जिनमें लंबे समय से पेयजल की परेशानी चली आ रही है। रेलवे स्टेशन के किनारे बसे इन मुहल्लों में तेजी से आबादी का विस्तार हुआ है। लगातार भवनों की संख्या में वृद्धि होने के कारण लोगों के सामने पेयजल की समस्या विकराल होती चली गई। हालांकि, आबादी को देखते हुए जल संस्थान लेडियापुरा में बनी एक 1,800 किलोलीटर की पानी की टंकी से पेयजल पहुंचाने का काम करता है। लेकिन, ऊंचाई अधिक होने के कारण मुहल्लेवासियों तक पानी नहीं पहुंच पाता है। ऐसे में नेहरू नगरवासी लंबे  समय से पानी की टंकी निर्माण की मांग करते चले आ रहे हैं। एक बार तो  मुहल्लेवासियों ने चुनाव के बहिष्कार का निर्णय भी लिया था। हालांकि,  प्रशासन द्वारा टंकी बनवाने और पानी पहुंचाने की मांग पर लोग मान गए थे।  लेकिन, उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। 

विज्ञापन


जल संस्थान के अफसरों ने एक टंकी निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन वह पास नहीं हो सका।  मूलभूत समस्या को देखते हुए जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर ने जल निगम के अफसरों को पानी की टंकियां निर्माण करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देशों  के क्रम में परियोजना निदेशक जल निगम लालजीत व सहायक अभियंता रणविजय सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। एक टंकी निर्माण के लिए बच्चा जेल के पास जमीन मिल चुकी है। वहीं, दूसरी टंकी निर्माण के लिए जमीन तीन स्थानों पर देखी जा चुकी है, लेकिन अभी फाइनल निर्णय नहीं लिया गया है। विभाग की मानें तो जल्द ही राजस्व विभाग के अफसरों से मिलकर निर्णय कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद स्टीमेट (प्राक्कलन) तैयार किया जाएगा। शासन से धनराशि स्वीकृत होते ही टंकियों का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। इन टंकियों को डोंड़ाघाट शोधित प्लांट से जोड़ा जाएगा। टंकी के पास सीडब्ल्यूआर (क्लीयर वॉटर रिजर्व) का निर्माण होगा, जो डोंड़ाघाट से आने वाले पानी को एकत्रित करके भरेगा। इन दोनों टंकियों के निर्माण पर करीब तीस करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च की जाएगी। इससे नेहरू नगर की आठ हजार से अधिक आबादी  की प्यास बुझेगी। 



अन्य इलाकों को भी होगा फायदा

नेहरू  नगर वार्ड नंबर चार व छह नगर के सबसे अधिक ऊंचाई पर बसे इलाके हैं। नेहरू नगर में दो टंकियों का निर्माण होने से दोनों वार्डों के साथ देवगढ़ रोड, नेहरू युवा केंद्र, सिद्धन क्षेत्र, बुढ़वार रोड, बाईपास रोड, अंबेडकर  पार्क के आसपास रहने वालों तक आसानी से पानी पहुंचना शुरू हो जाएगा। इससे  नेहरू नगर का विकास भी शुरू हो जाएगा और लोगों को मूलभूत सुविधा मिलनी शुरू  हो जाएगी। 


दो जोन में बटेंगी टंकियां

ललितपुर। नेहरू नगर में पानी की समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही है। इस समस्या के समाधान के लिए दो टंकियां बनाई जाएगी। इसके लिए देवगढ़ रोड अैैर सिद्धन क्षेत्र में दो अलग- अलग जोन के हिसाब से टंकियां बनाई जाएंगी।



जिलाधिकारी ने नेहरू नगर में पेयजलापूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए हैं। आबादी को देखते हुए दो टंकियों का निर्माण किया जाएगा। जमीन फाइनल होते ही स्टीमेट शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही टंकियों का निर्माण शुरू होगा, जिसका लाभ नेहरू नगरवासियों को मिलेगा। 

- लालजीत, परियोजना निदेशक जल निगम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed