फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   75 percent less operation in hospital during corona time

कोरोना काल में जिला अस्पतालों में 75 प्रतिशत घटे ऑपरेशन

Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
75 percent less operation in hospital during corona time
ललितपुर। कोरोना काल में जिला अस्पतालों में ऑपरेशन की संख्या में 75 फीसदी गिरावट आई है। इसका कारण अस्पतालों में उपचार कराने से पहले हो रही कोरोना की जांच है, जिसके डर से मरीज डॉक्टरों से उपचार कराने को कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने भले ही मेजर और माइनर ऑपेरशन की सुविधा के लिए ओपीडी सेवा को शुरू किया हो, लेकिन अब अस्पतालों में मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। जहां एक दिन में औसतन नौ ऑपरेशन हो जाते थे, जिनकी संख्या घटकर एक तक पहुंच गई है। वहीं, जिला अस्पताल में एक दिन में तीन सौ जांच होती थी, जो अब महज 70 लोगों की ही हो रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पांच माह के आंकड़े बताते हैं कि अस्पतालों में जांच और ऑपरेशन की संख्या में बहुत कमी पाई है। बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष महज 25 प्रतिशत ऑपरेशन ही हो सके हैं। एक्सरे में भी 92 प्रतिशत कमी आई है। पैथोलॉजी में होने वाली जांच में 60 प्रतिशत की गिरावट आई है। ऐसी ही स्थिति जिला महिला अस्पताल की भी है, जहां पर बीते वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष जांच में 80 प्रतिशत की कमी है। एक्सरे में 75 प्रतिशत कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं जिला अस्पताल के ऑपरेशन के आंकड़े
माह वर्ष 2019 वर्ष 2020
अप्रैल 261 11
मई 101 11
जून 126 58
जुलाई 101 50
अगस्त 145 44
कुल 734 174
----------
एक्सरे की स्थिति
माह 2019 2020
अप्रैल 941 176
मई 476 03
जून 553 32
जुलाई 632 22
अगस्त 587 20
कुल 3189 253
वर्जन
मरीजों को ओपीडी में इलाज से पहले कोरोना जांच कराना अनिवार्य है। कोरोना काल में अस्पताल में कम मरीज आ रहे हैं। - डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed