{"_id":"5c6dabe4bdec2217fb3322bc","slug":"71550691300-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महरौनी, पाली में एक-एक और तालबेहट में सात प्रार्थनापत्रों का हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महरौनी, पाली में एक-एक और तालबेहट में सात प्रार्थनापत्रों का हुआ निस्तारण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महरौनी, पाली में एक-एक और तालबेहट में सात प्रार्थनाएं निस्तारित
ललितपुर। तहसील महरौनी में बुधवार को प्रभारी जिलाधिकारी योगेँद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें शिकायतों के निस्तारण के लिए आने वाले फरियादियों को उपस्थित अधिकारियों द्वारा बताया गया कि संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन शासन की मंशानुसार जनता की समस्याओं के समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और शिकायतोें के प्रभावी अनुश्रवण के लिए और सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं को सुगमता से प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उपलब्ध कराने के साथ शासकीय सुविधाओं के डिलीवरी विभिन्न कार्यालयों के स्थान पर यथासंभव एक ही स्थान पर कराने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के प्रथम व तृतीय मंगलवार को किया जाता है।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ तहसील स्तरीय अधिकारियों ने उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को सुना। इस दौरान विभिन्न फरियादियों ने प्रभारी जिलाधिकारी को अपनी-अपनी समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने मौके पर उपस्थित प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। साथ ही उनके शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए कहा कि समस्त अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आम जनमानस एवं प्रशासन के मध्य सीधा संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से होता है, जिससे लोगों को अपनी समस्याओं के निस्तारण के लिए यहां-वहां भटकना नहीं पड़ता। उनकी समस्याओं का निस्तारण एक ही स्थान पर हो जाता है। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। अन्यथा की स्थिति संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। तहसील महरौनी में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के दो, विकास विभाग के पांच, पुलिस विभाग के पांच एवं अन्य विभागों के ग्यारह शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से एक प्रार्थनापत्र को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। इसी प्रकार तहसील तालबेहट में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 64 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के बीस, विकास विभाग के तीन, पुलिस विभाग के छह, विद्युत विभाग के चार, पूर्ति विभाग के आठ, आईसीडी तृतीय के छह एवं अन्य विभागों के 17 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से कुल सात प्रार्थनापत्रों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया। वहीं तहसील पाली में संपूर्ण समाधान दिवस में कुल दस प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें राजस्व विभाग के दो, पुलिस विभाग के छह, नगर पंचायत का एक, समाज कल्याण विभाग का एक शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र एक प्रार्थनापत्र का ही मौके पर निस्तारित किया गया।