{"_id":"5b9c1e2e867a557ff0706b42","slug":"71536957998-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीर्ति ने लगाई तेज दौड़ तो अर्चना की रही लंबी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीर्ति ने लगाई तेज दौड़ तो अर्चना की रही लंबी छलांग
Updated Sat, 15 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीर्ति ने लगाई सबसे तेज दौड़
ललितपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनपदीय युवा समारोह के अंतर्गत तहसील स्तरीय प्रतियोगिता के जूनियर बालिका वर्ग में कीर्ति ने सभी को पछाड़ दिया। इसी वर्ग में अर्चना ने लंबी छलांग लगाई।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक दीक्षित के समक्ष 800 मीटर सीनियर, जूनियर बालक एवं बालिका की दौड़ एवं 600 मीटर सीनियर, जूनियर वर्ग बालक एवं बालिका की दौड़ का आयोजन किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रत्येक खेल के श्रेष्ठ 2 प्रतिभागियों को 18, 19 एवं 20 सितंबर को स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय जनपदीय युवा समारोह में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम मलिक सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं व्यायाम शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजक मंडल में राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, क्रीड़ा प्रभारी अमित शुक्ला, संजीव कुमार वर्मा, लाखन प्रसाद विश्वकर्मा, श्रीकांत खरे, अरुण बाबू शर्मा, कोमल सिंह नरवरिया, मजीद पठान, नरेंद्र ताम्रकार, ध्रुव सिसोदिया, केके ताम्रकार, संजय साहू, आकाश सुराजिया, विकास यदुवंशी, कुमार शशांक, प्रियंका सुडेले, आरती मिश्रा, विमलेश राजा, राखी श्रीवास्तव, रेखा बबेले, संजय यशवंत, रवि व महेश आदि ने सहयोग किया। रैली में मंच संचालन अमित शुक्ला ने किया
विज्ञापन
ये रहे प्रतिभागी
15 विद्यालयों की एथलेटिक्स में जूनियर बालिका वर्ग की लंबी कूद में अर्चना प्रथम, दीपेश द्वितीय, पिंकी तृतीय रही। इसी वर्ग के त्रिकूद में रोशनी प्रथम, सुनीता द्वितीय व रोशनी ने तृतीय स्थान हासिल किया। गोला फेंक में आकांक्षा प्रथम, प्रियंका राठौर द्वितीय, गुंजन तृतीय रही। डिस्कस में गुंजन राजा प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व चांदनी तृतीय रही। 800 मीटर में कीर्ति प्रथम, शिवानी द्वितीय व साधना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग के लंबी कूद में पूजा कुशवाहा प्रथम, नंदनी रजक द्वितीय व आशा तृतीय रही। गोला फेंक में सुहानी प्रथम, मिथलेश द्वितीय, सुनीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिस्कस में सुहानी प्रथम, साक्षी द्वितीय व महक ने तृतीय स्थान हासिल किया।