फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   अनियमित तबादला के खिलाफ शिक्षा विभाग के कर्मियों का धरना

अनियमित तबादला के खिलाफ शिक्षा विभाग के कर्मियों का धरना

Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
अनियमित तबादला के खिलाफ शिक्षा विभाग के कर्मियों का धरना
अनियमित तबादले से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में रोष
विज्ञापन

ललितपुर। शिक्षा विभाग में लगातार तबादले से परेशान कर्मचारियों ने शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल ऑफीसर्स एसोसिएशन के बैनर तले कर्मियों ने धरना दिया। इस दौरान आरोप लगाया कि 22 मांगों पर सहमति बनने के लगभग दो माह के बाद भी मांग पूरी नहीं की गई।
जनपदीय अध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा ने आरोप लगाया है कि शिक्षा विभाग में कर्मियों के अनियमित स्थानांतरण किए गए हैं। जिससे विभागीय कर्मियों में असंतोष पनप रहा है। वहीं, कई मांगे लंबे समय से लंबित हैं। इसके संबंध में प्रांतीय पदाधिकारियों की वार्ता शासन में बैठे अफसरों से हो चुकी है। जिस पर सहमति भी जताई जा चुकी है लेकिन उन्हें अभी तक पूरा नहीं किया गया है। जनपदीय मंत्री रामकुमार सिंह ने कहा कि जब तक मांगे पूरी नहीं होती है तब तक इस तरह के धरना आगे भी आयोजित होंगे। जिसकी रणनीति तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम में 27 अगस्त को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कार्यालय में एवं 6 सितंबर को शिक्षा निदेशक बेसिक उप्र लखनऊ में धरना देने का कार्यक्रम रखा गया है। स्टेनो अजय साहू ने स्टेनो स्टापिंग पैटर्न लागू नहीं करने एवं आशुलिपिक के अवशेष पदों पर पदोन्नति नहीं करने को लेकर आलोचना की। वरिष्ठ सहायक विश्वमोहन सक्सेना ने प्रधान सहायक के रिक्त पदों पर पदोन्नति नहीं करने पर रोष व्यक्त किया। उन्होंने 27 अगस्त को द्वितीय चरण के धरने में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मंडल के कार्यालय में उपस्थिति होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में जनपद के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा के नाम संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रामशंकर को दिया। इस मौके पर कपिल देव शर्मा, मुकेश यादव, सुशील कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक, जगमोहन, सुरेश सिंह, विश्वमोहन सक्सेना, प्रदीप कुमार कंचन, रामकिशोर वर्मा, संतोष नामदेव, रमा शंकर गुप्ता, प्रकाश रजक, कन्हैया लाल मिश्र व संतोष कुमार मिश्रा आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed