फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   एडीएम ने लगाये और जानवरो ने खाये पौधे

एडीएम ने लगाये और जानवरो ने खाये पौधे

Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
एडीएम ने लगाये और जानवरो ने खाये पौधे
एडीएम के लगाए पौधे जानवरों ने खाए
विज्ञापन

महरौनी। सरकार भले ही पर्यावरण को शुद्ध करने व प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से भारी सरकारी धन खर्च कर पौधों को लगाती है, लेकिन वन विभाग के कर्मचारी उनकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं है। कुछ
ऐसा ही पिछले दिनों हुआ जब एडीएम द्वारा सीएचसी में लगाए गए पौधों को सुरक्षा के अभाव में जानवर उन्हें खा गए।
हर साल बरसात के मौसम में हजारों पौधे लगाए जाते है, लेकिन धरातल पर जीवित पौधों की संख्या आधी से ज्यादा कम रह जाती है। दो सप्ताह पूर्व महरौनी में आयोजित तहसील संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान अपर जिलाधिकारी समेत अन्य जिला स्तरीय व तहसील स्तरीय अधिकारियों द्वारा वन विभाग ने वन महोत्सव का आयोजन कर सामुदायिक विकास भवन के पास अनेक पौधे लगाने का आयोजन किया गया था। एक दो दिन तो पौधे सही सलामत रहे, लेकिन जैसे ही आज उस स्थान को देखा गया तो उन्हें जानवरो ने खा चुके थे। किसी भी पौधे में पत्ती नहीं बची थी।
विज्ञापन

बड़ा सवाल है कि पौधे लगाने का कार्य तो हर साल होता है। वन विभाग भारी धन खर्च कर वन महोत्सव पौधरोपण कार्यक्रम जैसी योजनाओं के द्वारा पौधे लगाने का कार्य करती है, लेकिन विभागीय लापरवाही व अनदेखी के कारण पौधे जानवरों द्वारा नष्ट कर देते है। नगरवासियों ने रोपे गए पौधो की सुरक्षा के लिए जाली लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed