फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   कोषागार में पुनरीक्षण व भुगतान को परेशान पेंशनर्स

कोषागार में पुनरीक्षण व भुगतान को परेशान पेंशनर्स

Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
कोषागार में पुनरीक्षण व भुगतान को परेशान पेंशनर्स
कोषागार में पुनरीक्षण व भुगतान को परेशान पेंशनर्स
विज्ञापन

ललितपुर। जनपद में दूसरों को फंडिंग करने वाले कोषागार विभाग में पेंशनर्स को भुगतान प्रक्रिया के लिए महीनों चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। यहां तक कि मेडिकल की पूरी प्रक्रिया के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। कुछ पेंशनर्स ने जिलाधिकारी से मिलकर अपने बुढ़ापे का सहारा पेंशन भुगतान प्रक्रिया को समय से कराने की मांग की है।

प्रदेश सरकार द्वारा सभी सरकारी विभागीय अधिकारियों को कोई भी फाइल का निस्तारण तीन दिन में करने के निर्देश जारी किए हैं, ताकि विभागीय शिथिलता की वजह से कोई भी आम व्यक्ति परेशान न हो। जनपद का कोषागार विभाग जो दूसरे विभागों को फंडिंग करता है, लेकिन उसके विभाग के ही पेंशनर्स भुगतान के लिए महीनों तक परेशान होते रहते हैं। सेवा निवृत वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी एचबीके शुक्ला ने बताया कि उनके द्वारा माह अक्टूबर 2017 में पुनरीक्षण प्रस्तुत कर दिया गया था, इसके बाद भी छह माह से भुगतान की कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। कोषागार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों व अधिकारियों का पेंशन पुनरीक्षण नहीं कराया जा रहा है। जबकि अन्य विभागों के पुनरीक्षण के बाद भुगतान भी लगातार हो रहे हैं। पेंशनरों का मेडिकल क्लेम भी कई माह से अटका हुआ है, जबकि इसके लिए सीएमओ से मेडिकल क्लेम पास भी हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि मृतक पेंशनर्स स्व. सुरेंद्र कुमार उपाध्याय जो वरिष्ठ लेखाधिकारी रहे हैं उनका ऐरियर का भुगतान भी डेढ़ वर्ष बाद भुुगतान हो सका है। ऐसे में जो विभाग दूसरों को विभिन्न मदों में फंडिंग व भुगतान करता है, उसके सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को ही आज खुद का भुगतान पाने के लिए महीनों परेशान होना पड़ रहा है। ऐसे में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की मंशा पर भी सवाल खड़े होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed