{"_id":"5a64f9694f1c1b7c268b5a2f","slug":"71516566889-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन भुगतान की मांग को लेकर सातवे दिन जारी रहा क्रमिक अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन भुगतान की मांग को लेकर सातवे दिन जारी रहा क्रमिक अनशन
Updated Mon, 22 Jan 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन भुगतान की मांग को लेकर सातवें दिन जारी रहा क्रमिक अनशन
ललितपुर। झांसी डिवीजन कर्मचारी यूनियन जल संस्थान ने विगत दो माह के वेतन भुगतान की मांग को लेकर सातवें दिन भी क्रमिक अनशन अधिशाषी अभियंता जल संस्थान कार्यालय पर जारी रखा। इसमें कर्मचारियों ने बताया कि विगत दो माह का वेतन व अन्य दायकों का भुगतान नहीं किया गया है। इसको लेकर कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारी वेतन के अभाव में परिवार का भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों को शिक्षा देने में आर्थिक संकट हो रहा है। कर्मचारियों को पर्वों पर भी वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस वजह से पर्व भी नहीं मना पा रहे हैं। उक्त कर्मचारियों ने बताया कि हम सभी पूर्व में भी वेतन भुगतान की मांग करते आ रहे हैं। इस पर विभागीय अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इस दौरान महामंत्री सतीश कुमार, संजम सिंह, हरीराम कुशवाहा, आशाराम शर्मा, मनमोहन शर्मा, दशरथ सिंह, वृषभान सिंह, हरीराम, लक्ष्मण सिंह, राजेंद्र प्रसाद, फूल सिंह, आमिर खान, नदीम शेख साविर, आविद खां, धनीराम कुशवाहा, लखनलाल सिरौटिया, शेर सिंह आदि मौजूद रहे।