फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   गांधीनगर में जल भराव की समस्या जस की तस

गांधीनगर में जल भराव की समस्या जस की तस

Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
गांधीनगर में जल भराव की समस्या जस की तस
गांधीनगर में जलभराव की समस्या जस की तस
विज्ञापन

ललितपुर। वार्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम के वाशिंदों को जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिल पाया है। वहीं, कई जगहों पर सड़क और नाली क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। जिस कारण वार्ड साफ-सुथरा नहीं हो पा रहा है।
शहर के बीच बसे वार्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम में सबसे बड़ी समस्या जलभराव की है। यहां बारिश के दिनों में नाली उफना जाती है। इससे उसका गंदा पानी पुराने आईटीआई के पास बने मकानों में घुस जाता है। यहां से निकली नाली के इर्दगिर्द भी गंदगी पसरी है। चंडी माता मंदिर के पास बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया था। इसे पुन: खड़ा करने के लिए सीसी रोड पर गड्ढा खोदा गया। लेकिन अब तक इसे लगाया नहीं जा सका है। इन हालात में बिजली के तार चंडी माता मंदिर परिसर में लगे यूकेलिप्टस पर बांध दिए गए हैं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी के मकान के बगल में मलवा रखा है, जिसे अभी तक हटाया नहीं गया है। कारसदेव मंदिर के पास बिछे पेवर ब्रिक्स जगह-जगह उखड़ गए हैं। इसके अलावा कई जगहों पर साफ-सफाई की स्थिति खराब है।
विज्ञापन


बाजार में प्रसाधन की नहीं सुविधा
वार्ड में बाजार विकसित हो गया है, लेकिन यहां प्रसाधन की सुविधा पर ध्यान नहीं दिया गया है। इससे लोगों ने खाली प्लॉटों को प्रसाधन स्थल बना लिया है। वहीं, कई स्थानों पर सड़कें व नाली दुरुस्त नहीं हैं, जिससे सफाई की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजय श्रीवास्तव
घरों में घुस जाता नाली का पानी
पुराने आईटीआई के पास से निकली नाली को अब तक चौड़ा नहीं किया गया है। इस नाली में काफी दूर से पानी आता है, जिससे बरसात में नाली उफना जाती है और उसका पानी आसपास के घरों में घुस जाता है। वह खुद इस समस्या से परेशान हैं। इसके अलावा साफ-सफाई की भी समस्या है। गली में कभी कभार ही सफाई कर्मी नजर आते हैं।


घर के पास नाली पर पुलिया का निर्माण नहीं किया गया है। इसके अलावा सड़क भी अधूरी बनी हुई है। कारसदेव मंदिर के पास नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। पेवर ब्रिक्स भी उखड़ने लगे हैं। विपिन तिवारी की गली में भी सीसी रोड नहीं डाला गया है। इस तरह की स्थिति कई स्थानों पर है।
राकेश तिवारी

कर्मचारियों की लापरवाही हो रही उजागर
वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या कम है तो कुछ कर्मी लापरवाही भी बरत रहे हैं। इसकी शिकायत सफाई निरीक्षक से की जा चुकी है।
महेंद्र कुमार सिंघई
सभासद, वार्ड नंबर 15 गांधीनगर प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed