{"_id":"59ceaefe4f1c1bcb538b5044","slug":"71506717438-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुम्मेरा तालाब में विसर्जित हुए ज्वारे, फैली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुम्मेरा तालाब में विसर्जित हुए ज्वारे, फैली गंदगी
Updated Sat, 30 Sep 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुम्मेरा तालाब में विसर्जित हुए जवारे, फैली गंदगी
ललितपुर। शारदीय नवरात्र के समापन पर शोभायात्रा निकालकर जवारों का विसर्जन सुम्मेरा तालाब में किया गया। जिससे तालाब का पानी गंदा हो गया। एक ओर सुम्मेरा तालाब में देवी प्रतिमाओं के विसर्जन पर रोक है तो दूसरी ओर जवारे विसर्जन पर कोई रोक नहीं है। इससे तालाब को साफ सुथरा बनाने की मंशा पर पानी फिर रहा है। पिछले दिनों डोल ग्यारस पर नगर पालिका परिषद ने तालाब में जमी काई व जलकुंभी को साफ कराया था। यही नहीं, एक सामाजिक संगठन तो हर रविवार को तालाब पर पहुुंचकर श्रमदान करता है। यदि एक तरह सफाई और दूसरी तरफ गंदगी फैलाने की व्यवस्था बनी रही तो तालाब कभी साफ सुथरा नहीं रह पाएगा। जहां धार्मिक आस्था की बात आती है तो विभागीय कर्मी अपने कदम पीछे खींच लेते हैं। इसका खामियाजा तालाब को भुगतना पड़ रहा है। पिछले कई सालों से सुम्मेरा तालाब के सुंदरीकरण की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन अभी तक तालाब की बदहाली दूर नहीं हो सकी है। पर्यटन विभाग ने इसके सुंदरीकरण पर लाखों रुपये खर्च कर दिए हैं। इसके बाद भी नतीजा सिफर रहा।