{"_id":"59c563bd4f1c1b17108b4847","slug":"71506108349-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशल मानव संसाधन तैयार होने से होगी देश की उन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशल मानव संसाधन तैयार होने से होगी देश की उन्नति
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
युवाओं की दक्षता ही देश की ताकत
ललितपुर। चौबे मार्केट स्थित दिशा संस्थान में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आयोजित सेमिनार में बेरोजगारी की समस्या के निराकरण, नये कोर्सों, कौशल विकास की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया। कोआर्डिनेटर ने कहा कि कुशल मानव संसाधन तैयार होने से देश की उन्नति का मार्ग बनता है।
एमआईएस कोआर्डिनेटर हेमंत कश्यप ने उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास मिशन और शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि हमारा देश दुनिया में सबसे अधिक युवा शक्ति वाला देश है। युवाओं की दक्षता ही देश की ताकत होती है। विशिष्ट अतिथि स्टेट कोआर्डिनेटर सौरभ सक्सेेना ने कहा कि कौशल विकास का मुख्य उद्देश्य देश में सभी युवा वर्ग को संगठित करके उनके कौशल को निखार कर उनकी योग्यतानुसार रोजगार देना है।
कोआर्डिनेटर प्रदीप शर्मा, सेंटर हेड फिरोज इकबाल ने भी विचार व्यक्त किएष इस अवसर पर मुख्य अतिथि हेमंत कश्यप, विशिष्ट अतिथि के रूप में स्टेट कोआर्डिनेटर सौरभ सक्सेना के साथ ललितपुर में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के कोआर्डिनेटर प्रदीप शर्मा, प्रशिक्षक प्रियंका साहू, विभा झॉ, सुगन्धा, हेमन्त, के अलावा छात्र-छात्राएं भी मौजूद रहे।