फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   विद्यालय की बाउंड्री बनबाने की मांग

विद्यालय की बाउंड्री बनबाने की मांग

Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
विद्यालय की बाउंड्री बनबाने की मांग
विद्यालय की बाउंड्री बनवाने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। विश्व हिंदु महासंघ के पदाधिकारियों ने राजकीय हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय दावनी की बाउंड्री बनवाने की मांग को लेकर एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। जिसमें बताया कि विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम दावनी के राजकीय हाईस्कूल पूर्व माध्यमिक विद्यालय की बाउंड्री न होने के कारण ग्रामीण विद्यालय परिसर में गंदगी फैलाते हैं। जिससे विद्यालय में काफी गंदगी पड़ी रहती है। संघ ने मांग की है कि शेष बाउंड्री को बनवाया जाए। साथ ही प्राइमरी स्कूल में झाड़ियां एवं पत्थर हटवाकर शौचालय, हैंडपंप के मरम्मत करवाने की मांग की। ज्ञापन पर हरिकिशोर नरवरिया, ममता सेन, रामसिंह, रमन, रामदयाल, गंभीर बाबा, बलराम, दिनेश कुमार, सत्यनारायण, रामकिशन, मुकेश, तिलक, अरुण पाठक आदि के हस्ताक्षर रहे।
-----------------------------------------------------
कृषि के पट्टे आवंटन करवाने की मांग
ललितपुर। तहसील तालबेहट अंतर्गत ग्राम पुरापाचौनी निवासी तुलसा पत्नी दयाली व कृपाल पुत्र खजुवा ने जिलाधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर ग्राम पंचायत में कृषि के पट्टे आवंटन करवाने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि ग्राम पंचायत में 22 अगस्त 2016 को कृषि हेतु पट्टा आवंटन का प्रस्ताव रखा गया था। जिसमें प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से अनियमितताएं करने पर उक्त कार्रवाई को निरस्त कर दिया गया था। तब से यह कार्रवाई ठंडे बस्ते में पड़ी है। पीड़ितों ने पुन: मिनादी करवा कर पट्टे की भूूमि आवंटित करने की मांग की है।
विज्ञापन

---------------------------------------------------------
वन विभाग की जमीन पर फसल की बुवाई का आरोप
ललितपुर। विकासखंड बार अंतर्गत ग्राम मिर्चवारा निवासी इमरत पुत्र गनपत ने जिला प्रभागीय निदेशक महोदय को प्रार्थनापत्र देकर वन विभाग की जमीन पर फसल की बुवाई करने वाले लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थनापत्र में बताया कि गांव के ही दबंगों ने वन विभाग की जमीन पर उर्द की फसल बो ली है। पीड़ित ने सभी लोगों की फसल नष्ट करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed