फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   तबादला रुकवाने में काम नहीं आएगी सिफारिश

तबादला रुकवाने में काम नहीं आएगी सिफारिश

Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
तबादला रुकवाने में काम नहीं आएगी सिफारिश
तबादला रुकवाने में काम नहीं आएगी सिफारिश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। वन विभाग में लंबे समय से एक ही स्थल पर डटे दरोगा अब तबादला रुकवाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। कोई सत्तारूढ़ दल के नेताओं के पास पहुंच रहा है तो कोई विभागीय उच्चस्थ अधिकारियों से संपर्क साध रहा है। उधर, डीएफओ का कहना है कि तबादले में किसी प्रकार की सिफारिश काम नहीं आएगी। यदि जरूरत पड़ी तो कार्रवाई करते हुए एकतरफा रिलीव कर दिया जाएगा।
शासन की स्थानांतरण नीति के अनुसार जिले के दो डिप्टी रेंजर सहित कई वन दरोगाओं को गैर जनपद तबादला किया गया है। इनमें कई वन दरोगा ऐसे हैं, जिन्होंने एक ही रेंज में पूरी नौकरी कर ली है तो कइयों को दस से लेकर बीस साल का समय हो गया है। जब ऐसे दरोगाओं को स्थानांतरण की सूचना मिली तो वे बेचैन हो गए। उन्होंने कार्यमुक्त होने से बचने के लिए नाना तरीके के हथकंडे अपनाने आरंभ कर दिए हैं। कई दरोगा स्थानांतरण पत्र लेने से कन्नी काट रहे हैं तो कुछ को बीमारी याद आने लगी है। कइयों ने सत्तारूढ़ दल के नेताओं व उच्चस्थ अफसरों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। इस मामले में डीएफओ वीके जैन ने सख्य रुख अपना लिया है। उनका कहना है कि स्थानांतरित कर्मचारी को कार्यमुक्त करने में यदि क्षेत्रीय रेंजर बचाने का प्रयास करेंगे तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी। किसी भी कर्मचारी को इसमें रियायत नहीं मिलने वाली है। एक दो दिन में वन संरक्षक बुंदेलखंड वृत्त को कार्यमुक्त करने की चल रही प्रक्रिया से लिखित में अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन


इनके हुए तबादले
वन दरोगा श्रीराम निरंजन, नरेश विदुआ, प्रागीलाल, श्रीपत, कमलापत त्रिपाठी व वरिष्ठ सहायक कमलेश श्रीवास्तव को उरई एवं मुवीनउद्दीन को झांसी भेजा गया है। वहीं, उरई से डिप्टी रेंजर अंगद सिंह, बृजराज सिंह, फारेस्टर रामविलास यादव, माखन, वरिष्ठ सहायक नाजेश सेन व्को ललितपुर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई के बाद अफसरों की बारमी
पंद्रह जुलाई के बाद वन अफसरों के तबादले की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। वर्तमान में चल रहे पौधरोपण कार्यक्रम को देखते हुए वन अफसरों को छेड़ा नहीं जा रहा है। लेकिन, पौधरोपण पूरा होते ही स्थानांतरण की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed