{"_id":"5952bb724f1c1bd2418b46ba","slug":"71498594162-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुकान की नीलाम नहीं होने से नगर पालिका को पहुंच रही हानि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुकान की नीलाम नहीं होने से नगर पालिका को पहुंच रही हानि
Updated Wed, 28 Jun 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुकान की नीलाम नहीं होने से नगर पालिका को पहुंच रही हानि
ललितपुर।
शहर के मुहल्ला सदनशाह में रहने वाले मोहम्मद हबीब ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नगर पालिका की पिछले एक वर्ष की खाली पड़ी दुकान की जल्द से जल्द खुली बैठक में नीलामी कराने की मांग की है। इसमें उन्होंने बताया कि स्थानीय पुरानी नझाई बाजार में नगर पालिका की दो भाग दुकान बीते एक वर्ष से खाली पड़ी है, यह दुकान पूर्व में क्रय-विक्रय समिति के नाम किराए पर थी, विगत वर्ष समिति ने यह दुकान नगर पालिका को सौंप दी है। इस दुकान की वर्तमान कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है। विभाग द्वारा इस दुकान की नीलामी नहीं की जा रही है, इससे विभाग को एक करोड़ रुपये प्रीमियम राशि और हर माह हजारों रुपये किराए का नुकसान हो रहा है। शिकायत कर्ता ने डीएम से मांग की है कि जल्द से जल्द इन दुकानों की खुली नीलामी कराए जाए। इसके अलावा उन्होंने नीलामी संबंधि सूचना का भी व्यापक प्रचार कराने की भी मांग की है।