{"_id":"c4ea956647e705f9b785e510155f4f5f","slug":"7-71-lakh-connections-cut-two-dozen-defaulters-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"7.71 लाख के दो दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7.71 लाख के दो दर्जन बकाएदारों के कनेक्शन काटे
ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मार्च का माह शुरू होते ही बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के
विज्ञापन
निर्देश पर बुधवार को चलाए गए अभियान में बड़े बकाएदारों से
हुए डोर-टू-डोर वसूली अभियान चलाया जा रहा है।। इन पर 7.71 लाख रुपये का बकाया है। चेकिंग से मुहल्लों में हड़कंप रहा।
शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली विद्युत विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। गत दिवस विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पीके जैन और अधीक्षण अभियंता संदीप अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ बैठक कर अभियान चलाकर लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत राजस्व वसूली करने और बिजली चोरी रोकने पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विद्युत विभाग के उपखंड अधिकारी अखिलेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता पंकज मौर्य और जितेंद्र चौरसिया की टीमों द्वारा मुहल्लों में फीडरवार विद्युत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा मुहल्ला पिसनारी स्थित राजघाट रोड पर विद्युत चेकिंग की गई, जिसमें विभाग द्वारा दस हजार रुपए से अधिक के बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए।
विज्ञापन
विद्युत टीम द्वारा दिन भर घर-घर जाकर मीटरों की जांच की गई। टीम द्वारा 7.71 लाख रुपए के 25 विद्युत बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। वहीं, विभाग द्वारा 2.21 लाख रुपए वसूल किए गए।