फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6677 vaccine, corona vaccination

6677 लाभार्थियों ने लगवाई कोविड वैक्सीन

Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
6677 vaccine, corona vaccination
corona veksin.jpg - फोटो : corona veksin.jpg
ललितपुर। जनपद में बीते दो सप्ताह से वैक्सीनेशन का टोटा बना हुआ है। सीमित वैक्सीन आने से सेंटरों पर भीड़ जुट रही है। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए टीकाकरण में 18 से 44 वर्ष के 4981 युवाओं ने पहली डोज लगवाई। साथ ही 44 से अधिक उम्र के 1696 लोगों ने टीकाकरण कराया। कुल 6677 लोगों को डोज लगाई गई।
विज्ञापन

तीसरी लहर से बचाव को लेकर लोग जागरूकता के चलते अब टीकाकरण को तैैयार हो गए हैं। सुबह से ही सेंटरों पर भारी भीड़ जुट रही है। कई लोग तो दो दिन बाद भी टीका नहीं लगवा पा रहे हैं। कम वॉयल मिलने से दस बजे तक सेंटरों पर पहुंच रहे लोगों को ही डोज लग पा रहे हैं। ऐसे में दोपहर को पहुंच रहे लोग मायूस होकर वापस जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में कोविड वैक्सीनेशन के लिए आठ टीकाकरण शिविर लगाए गए। इनमें जिला अस्पताल परिसर में स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 170 युवा लाभार्थियों ने पहली डोज लगवाई। मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में 162, शहर के जगदीश मार्केट में 147, सुधा सागर इंटर कॉलेज में 162, लिटिल फ्लावर 170, रावर इंटर कॉलेज में 200, रैन बसेरा में 206, नेहरूनगर में 163 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएचसी बिरधा में 546, जखौरा 672, सीएचसी मड़ावरा में 660, बार में 677, तालबेहट 657, महरौनी में 389 युवाओं ने डोज लगवाया। 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1696 लोगों ने कोविड वैक्सीन का पहला टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 4981 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1696 लोगों ने डोज लगवाए।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed