फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6,563 defaulting consumers of OTS owe Rs 3.97 crore

Lalitpur News: ओटीएस के 6,563 डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर 3.97 करोड़ का बकाया

Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
6,563 defaulting consumers of OTS owe Rs 3.97 crore
ललितपुर। बिजली विभाग ने ओटीएस यानि एक मुश्त समाधान योजना में जनपद के 3,563 डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चिह्नित किया है, जिन पर 3.97 करोड़ रुपये बकाया है। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने और उनसे वसूली के लिए योजना का एक और मौका दिया है ।31 जुलाई तक इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन द्वारा आठ माह पहले एक दिसंबर को एक मुश्त योजना तीन चरणों में लागू की गई थी। इसके तहत तीनों चरणों में जिले में दोनों विद्युत खंडों के अंतर्गत 26 हजार 103 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में पंजीकरण कराया था। विभाग द्वारा इन उपभोक्ताओं से कुल नौ करोड़ 21 लाख 21 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूल किया गया था। इसमें विद्युत वितरण खंड प्रथम द्वारा 12,745 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते हुए कुल छह करोड़ 35 लाख 40 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूला गया था। जबकि विद्युत वितरण खंड द्वितीय ग्रामीण द्वारा तीनों चरणों में कुल 13,358 उपभोक्ताओं के पंजीकरण कराते हुए कुल दो करोड़ 85 लाख 81 हजार रुपये विद्युत राजस्व वसूला गया था। इनमें बहुत से उपभोक्ता ऐसे भी रहे, जिन्होंने पंजीकरण कराने के बाद भी बिजली का बिल जमा नहीं किया।
विज्ञापन

जिले में ऐसे 7,563 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया है और इन पर कुल 3.97 करोड़ रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं को ओटीएस योजना का लाभ देने के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने एक और मौका दिया है। यदि यह सभी उपभोक्ता इस योजना का लाभ लेते हैं तो उनका कुल 47 लाख रुपये माफ हो जाएगा। जबकि इन सभी पर 53 लाख रुपये का ब्याज है। वहीं, विभाग द्वारा इनसे विद्युत बकाया वसूली के लिए सभी उपखंड अधिकारियों और अवर अभियंताओं को लक्ष्य भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओटीएस योजना के डिफाल्टर उपभोक्ताओं को योजना का लाभ देते हुए बिजली का बिल जमा करने का एक और मौका दिया गया है। प्रथम खंड के अंतर्गत 2,869 डिफाल्टर उपभोक्ता हैं। इस योजना के तहत वह बिजली बिल जमा करते हैं, तो उन्हें पुरानी योजना के तहत ब्याज माफी का लाभ मिल सकेगा।
-वीरभद्र सत्यार्थी, अधिशासी अभियंता प्रथम, विद्युत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed