फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शत प्रतिशत बच्चों के पिलाई जाए पोलिया की दवा

शत प्रतिशत बच्चों के पिलाई जाए पोलिया की दवा

Fri, 05 Apr 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
शत प्रतिशत बच्चों के पिलाई जाए पोलिया की दवा
शत-प्रतिशत बच्चों केे पिलाई जाए पोलियो रोधी दवा
विज्ञापन

ललितपुर। बृहस्पतिवार को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की बैठक में डीएम मानवेंद्र सिंह ने सात अप्रैल से शुरू होने वाले पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने के निर्देश दिए। कलेक्ट्रेट सभागार में हुई जिला टास्क फोर्स की बैठक में सीएमओ डॉ. प्रताप सिंह ने कहा कि सात अप्रैल को बूथ दिवस का आयोजन किया जाएगा, जिसका उद्देश्य 0 से 5 वर्ष तक के 207530 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। अभियान में 805 बूथ, 461 हाउस टू हाउस टीमें व 125 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 0-5 वर्ष तक के बच्चों को दवा पिलाने के लिए 25 ट्रांजिट टीमें बनीं हैं। डीएम ने कहा कि ग्रामीण एवं शहारी क्षेत्र में सभी स्कूलों में पोलियो बूथ के एक दिन पहले छह अप्रैल को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सात अप्रैल को पोलियो बूथ के दिन विद्यालय खुले रखे जाएं और मिड-डे मील के साथ प्रत्येक विद्यालय में खीर भी बनवाई जाए। साथ ही बुलउआ टोली बनाकर अधिक से अधिक पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाना सुनिश्चित करें। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एच खान ने पिछले चक्रों का तुलनात्मक विवरण दिया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर गजल भारद्वाज, महरौनी ज्ञानेश्वर प्रसाद, तालबेहट केके सिंह, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसके वासबानी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एमसी दुबे, डॉ. अजय भाले, डा. डीसी दोहरे, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. जेएस बक्शी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed