फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   मई तक शुरु हो सकते हैं जिले में तीन नए विद्युत सब स्टेशन

मई तक शुरु हो सकते हैं जिले में तीन नए विद्युत सब स्टेशन

Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
मई तक शुरु हो सकते हैं जिले में तीन नए विद्युत सब स्टेशन
मई तक शुरू हो सकते हैं तीन नए विद्युत सब स्टेशन
विज्ञापन

ललितपुर। तीन नये विद्युत सब स्टेशन मई तक शुरू हो सकते हैं। सब स्टेशनों का सिविल कार्य तेजी से चल रहा है, जबकि सब स्टेशनों के लिए हाइटेंशन लाइनों का जाल बिछाया जा रहा है। जिले में बिजली की बेहतर आपूर्ति के लिए सात सब स्टेशनों को मंजूरी दी गई थी, जिसके तहत पूराकलां, जखौरा, बानपुर और जाखलौन में 33 केवी क्षमता का विद्युत सब स्टेशनों का शुभारंभ अलग-अलग हो चुका है। लेकिन, टेंडर प्रक्रिया में बदलाव के कारण तीन सब स्टेशन नेहरूनगर, मिर्चवारा और बंगरिया में निर्माण कार्य पूूरा नहीं हो सका। बाद में शासन ने दोबारा टेंडर निकलवाए और तीनों सब स्टेशनों का काम शुरू हुआ। इन सब स्टेशनों का लगभग सत्तर फीसदी काम पूरा हो गया है। बाकी बचा कार्य मई के अंत तक पूर्ण होने की संभावना है। वहीं, इन सब स्टेशनों के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका के तहत रोंड़ा स्थित 132 केवी लाइन से हाइटेंशन लाइन बिछाने का कार्य झांसी के सेकेंडरी वर्क्स द्वारा कराया जा रहा है। 50 फीसदी हाइटेंशन लाइनों के बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है, जो अप्रैल के अंत तक कंपलीट होने की संभावना है।

सेकेंडरी वर्क्स के उपखंड अधिकारी अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मिर्चवारा और बंगरिया सब स्टेशनों के लिए हाइटेंशन लाइन और 80 फीसदी खंभे लगाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। जबकि, नेहरूनगर के लिए छह किलोमीटर तक खंभे लगा लिए हैं। बाकी बचा कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है। इन तीनों सब स्टेशनों के निर्माण के बाद बिरधा, महरौनी, खितवांस व नाराहट क्षेत्र में ओवरलोड खत्म हो जाएगा। घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली मिल सकेगी और लाइनलॉस में भी कमी आएगी। तीनों सब स्टेशन लगभग बारह करोड़ रुपये की लागत से बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed