फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सरकारी चिकित्सक कर रहे प्राइवेट प्रैक्टिस

सरकारी चिकित्सक कर रहे प्राइवेट प्रैक्टिस

Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
सरकारी चिकित्सक कर रहे प्राइवेट प्रैक्टिस
सरकारी चिकित्सक कर रहे निजी प्रैक्टिस
विज्ञापन

ललितपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कुछ सरकारी चिकित्सक ओपीडी में पूरा समय न देकर निजी प्रैक्टिस कर रहे हैं। इनमें कुछ चिकित्सक नर्सिंग होम तो कुछ अपने आवासों के आसपास में ही निजी क्लीनिक चला रहे हैं। इससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा भले ही सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर लगाम नहीं लग पा रही है। यहां पर कई सरकारी चिकित्सक अस्पताल की ओपीडी में कम तो निजी क्लीनिक में अधिक समय दे रहे हैं, जिससे जिला अस्पताल में एक रुपए में इलाज कराने आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ रहा है। निजी प्रैक्टिस के चलते ओपीडी के आसपास दलाल किस्म के लोगों को बिठा रखा है। यह इलाज के लिए आने वाले मरीजों को संबंधित चिकित्सक के निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम पर इलाज कराने की सलाह देते हैं। इतना ही नहीं कुछ चिकित्सक नर्सिंग होम में तो कइयों ने अपने घर पर ही निजी क्लीनिक संचालित कर रहे हैं। इससे प्राइवेट प्रैक्टिस खूब सफल हो रही है। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित अस्पतालों में आने वाले मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

शहर में सरकारी चिकित्सकों पर प्राइवेट प्रैक्टिस के कारण सरकारी ओपीडी में कम और निजी प्रैक्टिस में ज्यादा मन लगता है। इसके अलावा कुछ चिकित्सकों ने नर्सिंग होम व क्लीनिकों का पंजीकरण अपने परिजन, पत्नी, बच्चे, रिश्तेदार व सगे संबंधियों के नाम करा लिए हैं। इसकी आड़ में वह खुद ही खुद ही उपचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकारी अस्पतालों में कुछ चिकित्सक मरीजों के इलाज के नाम पर केवल खाना पूर्ति करते हैं। वहीं, जब मरीज अपनी निजी क्लीनिक पर मरीज बुलाता है तो उसे पूरा उपचार दिया जाता है। हालांकि, इसमें मरीजों की जेब ढीली हो जाती है। जिला अस्पताल व सीएचसी व पीएचसी पर तैनात कुछ चिकित्सक खुलेआम निजी प्रैक्टिस में लगे हैं। कुछ चिकित्सक तो ऐसे हैं जिन्होंने अपने निवास, क्लीनिक व नर्सिंग होम में मरीज व तीमारदारों को अंदर बुलाने से पहले मोबाइल फोन को बाहर जमा करा लिया जाता है। जिससे की उनकी कमियों को सार्वजनिक न किया जा सके। इसके बावजूद चिकित्सकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नर्सिंग होम की जांच के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसमें सरकारी चिकित्सक द्वारा निजी प्रैक्टिस करते पाए जाने पर विभाग से मिलने वाले अतिरिक्त पैसों की रिकवरी की जाएगी। साथ ही शासन को पत्राचार किया जाएगा।
- डॉ. प्रताप सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed