{"_id":"5c799473bdec22093e7c1726","slug":"61551471731-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयं सहायता समूहों को निवेश निधि का किया चेक प्रदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयं सहायता समूहों को निवेश निधि का किया चेक प्रदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वयं सहायता समूहों को निवेश निधि का किया चेक प्रदान
ललितपुर। झांसी रोड स्थित एक होटल में डीएलआरसी और एलडीसी की आयोजित कार्यशाला में महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान 77 स्वयं सहायता समूहों को रिवाल्विंग फंड, 95 स्वयं सहायता समूहोें को सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया गया।
कार्यशाला में अग्रणी जिला प्रबंधक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं में आगे बढ़ने की काबिलियत है। उन्हें सही मार्ग और अवसर मिलने की जरूरत है। सीसीएल, रिवाल्विंग फंड के रूप में जो धन उन्हें मिला है, उससे निश्चित ही वह आगे बढ़ेगी। उन्होंने समूह की प्रत्येक महिला को प्रत्येक बैंक शाखा का हर कदम पर सहयोग का भरोसा दिलाया। मुख्य विकास अधिकारी वीपी पांडेय ने कहा कि समूह को पंच सूत्र का नियमित पालन करना होगा। अन्य जनपद के मुकाबले यहां पर सीडी अनुपात और फार्म सेक्टर लोन 80 प्रतिशत तक है। आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की क्षमता वृद्धि और सोशल मोबालइजेशन अच्छे तरीके से किया जा रहा है। जो चिंता बैंकों की होती है कि उनका ऋण एनपीए न हो जाए। उन्होंने उनके लोन का एनपीए नहीं होने का भरोसा दिलाया। प्रभारी जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि समूह के बारे में जानकारी तेलंगाना प्रवास के दौरान मिली। जहां पर समूह की महिलाओं ने बिजनेस मॉडल तैयार किए हैं और उनका टर्न ओवर लाखों में है। आज ललितपुर में समूह की महिलाओं को इस मंच पर देखकर काफी प्रसन्नता हो रही है। कि ग्रामीण महिलाएं भी अपने विकास के लिये उठ खड़ी हुई हैं। समूह की महिलाएं बिजनेस मॉडल बनाए और इसे समझने के लिये शैक्षिक भ्रमण भी करें। कार्यक्रम में पीएनबी, एसबीआई, सर्व यूपी ग्रामीण बैंक, सिंडिकेट बैंक की विभिन्न शाखाओं के शाखा प्रबंधकों को आजीविका मिशन के अन्तर्गत सहयोग करने के लिये सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अन्त में प्रभारी जिलाधिकारी ने 200 स्वयं सहायता समूह को सीसीएल के 10 करोड़ रुपये की राशि का चेक प्रदान किया। आज के कैंप में 77 स्वंय सहायता समूहों को रिवाल्विंग फण्ड, 95 स्वयं सहायता समूहोे को सामुदायिक निवेश निधि का चेक प्रदान किया गया। अन्त में फार्म मशीनरी यंत्र भी समूह की महिलाओं को सौंपा गया।