फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सपा की साइकिल यात्रा के बाद भाजपा की पदयात्रा

सपा की साइकिल यात्रा के बाद भाजपा की पदयात्रा

Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 07 Oct 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
सपा की साइकिल यात्रा के बाद भाजपा की पदयात्रा
सपा की साइकिल यात्रा के बाद भाजपा की पदयात्रा
विज्ञापन

गांवों में पदयात्रा कर जनता में पैठ बनाएंगे भाजपाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा के बाद भाजपा ने पद यात्रा की रूपरेखा बना ली है। शनिवार को इसकी घोषणा स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित भाजपा की बैठक के दौरान की गई। सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि कार्यकर्ताओं के लिए यह चुनावी वर्ष होने के साथ चुनौती भरा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कर्तव्य का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि हमें शासन और आम जनता के बीच सेतु की तरह काम करना है। मुख्य अतिथि रामकिशोर साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी के एक सौ पचासवीं जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा देश भर में ग्राम पदयात्रा का आयोजन कर रही है। ललितपुर विधानसभा में यह पदयात्रा सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड के नेतृत्व में 21 अक्टूबर से प्रारंभ होगी। इस यात्रा का प्रमुख सहकारी बैंक सभापति हरीराम निरंजन को वनाया गया है। 31 अक्टूवर को गुजरात में सरदार बल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। इस दिन ललितपुर में रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा, इसका प्रमुख डा दीपक चौबे को वनाया गया है। इसके अलावा हर वूथ स्तर पर चौपाल का आयोजन कर मतदाता सूची में छूटे वोट बढ़वाने का प्रयास किया जाएगा। सात से चौदह अक्टूबर के बीच प्रत्येक बूथ पर पहुंच कर मतदाताओं के सत्यापन का कार्य किया जाएगा। इस मौके पर रमेश कुमार सिंह एड, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप चौबे, सहकारी बैंक सभापति हरीराम निरंजन, अनिल जैन अंचल, कमल सिंह लोधी, रामेश्वर सड़ैया, चन्द्रशेखर पन्थ, दीपक जायसवाल, घनश्याम साहू,देवेन्द्र गुरु, सुरेश कोंते, डा आशीष रावत, डा दीपक चौबे, राखी ताम्रकार, रामनारायण पाठक, कृष्ण बिहारी कुशवाहा, गौरव गौतम,बंशीधर श्रीवास, श्याम बिहारी कौशिक, किरण सेन, कल्लन कुशवाहा, मुन्ना लाल नांगल, भरत पुरोहित, संदीप सिंह बुंदेला, अवतार लोधी, अजय जैन, गजेन्द्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगदीश सिंह लोधी एड व संचालन जिला महामंत्री राजकुमार जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed