फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   डेढ़ साल बाद भी मंडी को हैंडओवर नहीं हो सका सोलर प्लांट

डेढ़ साल बाद भी मंडी को हैंडओवर नहीं हो सका सोलर प्लांट

Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ साल बाद भी मंडी को हैंडओवर नहीं हो सका सोलर प्लांट
हैंडओवर किए बिना ही चल रहा सोलर प्लांट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। नगर के गल्ला मंडी परिसर में 249 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट स्थापित होने के डेढ़ वर्ष बाद भी कंपनी ने इसे समिति के हैंडओवर नहीं किया है। इसके बाद भी अनाधिकृत तरीके से प्लांट से बिजली आपूर्ति कार्यालय के लिए जारी है। समिति को अनापत्ति प्रमाण न मिलने से लाखों रुपये का बिल भरना पड़ रहा है।
गल्ला मंडी में जगह में कमी और बिजली की बचत के साथ ही सौर ऊर्जा के उपयोग के लिए 249 मेगावाट क्षमता का हाइब्रिड सोलर प्लांट लगाया गया है। इसका शिलान्यास पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा किया गया था और जनपद स्तर पर पूर्व जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार ने इसकी नाम पट्टिका के साथ शुभारंभ किया गया। इसके निर्माण में कुल धनराशि 387.49 लाख रुपये की लागत आई थी। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व यह सोलर प्लांट पूरी तरह से बनकर तैयार भी हो गया। इसके संचालन के लिए यहां एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया। जिसके लिए ऑपरेटर की व्यवस्था की गई है, लेकिन इस प्लांट से हैंडओवर हुए बिना ही कार्यालय में आपूर्ति जारी की जा रही है। इसमें दुविधा यह है कि समिति को अनापत्ति प्रमाण न मिलने से उसे बिजली विभाग का कनेक्शन भी रखना पड़ रहा है। जिससे बेवजह हर महीने लाखों रुपये का बिल भरने पड़ रहा है। वहीं गल्ला मंडी के सभी व्यापारियों को बिजली विभाग से लिए विद्युत कनेक्शन के माध्यम से ही बिजली आपूर्ति प्रदान की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार सोलर लाइट सिर्फ मंडी समिति कार्यालय, स्ट्रीट लाइट और मंडी समिति से जुड़े अन्य संस्थानों के लिए ही बिजली देने का करार किया जाना बताया गया है।
विज्ञापन


व्यापारी लें अलग से कनेक्शन
- गल्ला मंडी में स्थापित किए गए सोलर प्लांट को हैंडओवर की प्रक्रिया कंपनी द्वारा की जानी है, जो अब तक नहीं किया गया है। सोलर प्लांट से मंडी समिति के कार्यालय और स्ट्रीट लाइट के लिए ही करार किया गया है। व्यापारियों के लिए अपना अलग से बिजली कनेक्शन लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज कुमार अवर अभियंता, इलेक्ट्रिक विभाग।

अधिकारियों को भेजा गया पत्र
गल्ला मंडी में स्थापित सोलर प्लांट के हैंडओवर संबंधी पत्राचार उच्चाधिकारियों को भेजे गए हैं, लेकिन अभी तक कंपनी द्वारा हैंडओवर नहीं किया गया है।
पुष्पेंद्र कुमार, मंडी सचिव।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed