फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: घरों में दौड़ा हाइबोल्टेज करंट, एक की मौत पांच आहत

क्राइम: घरों में दौड़ा हाइबोल्टेज करंट, एक की मौत पांच आहत

Thu, 12 Apr 2018 01:40 AM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: घरों में दौड़ा हाइबोल्टेज करंट, एक की मौत पांच आहत
घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करंट, एक की मौत
विज्ञापन

पांच लोग झुलसे, बिजली उपकरण जले
गांव के सौ मकान हुए प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
नाराहट क्षेत्र के झरावटा गांव में लगी बिजली की डीपी में गड़बड़ी से हाईवोल्टेज करंट गांव के घरों में दौड़ गया। इसकी चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग झुलस गए।

मंगलवार की रात नौ बजे नाराहट के झरावटा गांव में करीब सौ घरों में 11 हजार वोल्ट का हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे घरों में चल रहे बिजली के उपकरण जलने लगे। यह देख गांव के निवासी आकाश पुत्र हरकिशन कुशवाहा (19 साल) ने घर में लगे बिजली उपकरणों को बंद करने की कोशिश की। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस करंट से गांव की पांच महिलाएं भी आहत हो गईं। गांव में करंट दौड़ने की सूचना ग्रामीणों ने विरधा ब्लाक फीडर पर दी, जहां से लगभग 20 मिनट बाद लाइन को बंद कर दिया गया। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बहनें हैं और अपने पिता का इकलौता पुत्र था। बनयाना गांव स्थित विद्यालय में कक्षा 11वीं का छात्र था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed