{"_id":"5acd1b734f1c1b4b3e8b4677","slug":"61523391347-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बंद नहीं हो रहा गुटखे का अवैध व काला कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बंद नहीं हो रहा गुटखे का अवैध व काला कारोबार
Updated Wed, 11 Apr 2018 03:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ का पान मसाला पकड़ा
कागजात न होने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर।
जनपद में पान मसाला का अवैध कारोबार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर झांसी की टीम ने एक कंपनी के जिला वितरक के गोदाम से करीब एक करोड़ रुपए का पान मसाला बरामद किया है और मौके पर कोई प्रपत्र नहीं मिलने पर टीम ने पान मसालों को जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, शहर में कई बड़े व्यापारी अभी भी झांसी व मध्यप्रदेश के चंदेरी से पान मसाला मंगाकर विभाग को करोड़ों रुपये के राजस्व का चूना लगा रहे हैं।
सोमवार की दोपहर वाणिज्य कर विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर जयशंकर शाह की टीम ने झांसी से आकर जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम पनारी में बने एक पान मसाले के गोदाम पर गोपनीय तरीके से छापा मारी। इस दौरान टीम ने गोदाम से पान मसाले की 450 झालें बरामद की है, इसकी कीमत विभाग द्वारा करीब एक करोड़ आंकी गई है। यह कार्रवाई दोपहर करीब तीन बजे से देर रात करीब 12 बजे तक चली। व्यापारी इस पानमसाले से संबंधित कोई भी दस्तावेज अधिकारियों के सामने मौके पर पेश नहीं कर सका, इस पर पूरे माल को मसौरा बैरियर स्थित वाणिज्य विभाग के कार्यालय में सीज करवा दिया गया है। गौरतलब है कि विगत माह भी ज्वाइंट कमिश्नर की टीम ने ही बिना कागजात के पान मसाले से भरे एक ट्रक को पकड़ा था, इस पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
स्थानीय अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध
जिला मुख्यालय पर भी वाणिज्य कर विभाग है और उड़न दस्ता दल भी है। इसके बावजूद जिला मुख्यालय पर खुलेआम बाजार में चल रहा अन्य गुटखों व मानमसालों का यह अवैध कारोबार जनपद के अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहा है। दोनों ही बार झांसी से आई ज्वाइंट कमिश्नर की टीम ने कार्रवाई की है। इससे स्थानीय विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान भी लगते हैं।
विज्ञापन
झांसी व चंदेरी से आ रहा अवैध पान मसाला
केवल जिला वितरक ही नहीं बल्कि शहर के कई व्यापारी एक कंपनी के पान मसाले का अवैध कारोबार करके विभाग को हर माह करोड़ों रुपये राजस्व का चूना लगा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच स्थित नजाई बाजार में कई बड़े व्यापारी इसका अवैध कारोबार कर रहे हैं। वह झांसी और मध्य प्रदेश के चंदेरी से निजी ट्रांसपोर्ट से अवैध कारोबार कर रहे हैं।
धड़ल्ले से बिक रहे प्रतिबंधित गुटखे
सुप्रीम कोर्ट व प्रदेश सरकार ने भले जी विगत तीन वर्षों से जनपद में गुटखे पर रोक लगा दी है, लेकिन अभी भी जनपद में सुपारी व तंबाकू मिश्रित गुटखा धड़ल्ले से बिक रहा है।