फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   व्यापार: हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

व्यापार: हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ

Wed, 21 Mar 2018 02:05 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
व्यापार: हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ
तीन दिन तक चलेगा हैंडलूम मेला
विज्ञापन

ललितपुर।
हथकरघा वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित और उप्र बुनकर वहवूदी फंड, हथकरधा और वस्त्रोद्योग निदेशालय द्वारा आयोजित स्पेशल हैंडलूम एक्सपो का मंगलवार को श्री तुवन मंदिर प्रांगण में शुभारंभ किया गया। यह मेला तीन अप्रैल तक चलेगा। इस एक्सपो में प्रदेश के विभिन्न जनपदों के बुनकरों द्वारा उत्पादित वस्त्रों का प्रदर्शन किया जाएगा।

मंगलवार को इस हैंडलूम एक्सपो का शुभारंभ डीएम मानवेंद्र सिंह ने तुवन मंदिर मैदान में किया। उन्होंने दूरदराज से आए बुनकरों द्वारा निर्मित वस्त्रों का प्रत्येक स्टाल पर जाकर अवलोकन किया और बताया कि यह कार्यक्रम भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय द्वारा प्रायोजित किया गया है। साल 2017-18 के स्पेशल हैंडलूम एक्सपो के आयोजन में शासन द्वारा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के बुनकर प्रतिभागियों को तीन हजार प्रति प्रतिभागी की दर से 30 प्रतिभागियों को ढुलाई भत्ता दिया जाएगा और 300 रुपये प्रति प्रतिभागी की दर से 14 दिन का दैनिक भत्ता दिए जाने का प्रावधान किया गया है। जिससे गरीब बुनकर प्रतिभागियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के हेतु अनुसूचित जाति/जनजाति के बुनकरों को प्रमाण पत्र के साथ ढुलाई भत्ते के व्यय वाउचर उपलब्ध कराने होंगे। उद्घाटन के अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर महेश प्रसाद दीक्षित, कार्यालय सहायक आयुक्त हथकरधा और वस्त्रोद्योग वली मुहम्मद, अधीक्षक वस्त्र मुहम्मद हसन कुरैशी, वस्त्र निरीक्षक के अलावा अन्य विभागों के अधिकारियों सहित एपी गुप्ता, रवि दुबे, गजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed