फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन आज

सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन आज

Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 01:53 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन आज
सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी तेज, नामांकन आज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होते ही सहकारी समिति के चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। निर्वाचन अधिकारियों ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी समितियों के विभिन्न पदों पर कब्जा जमाने के लिए जोड़तोड़ शुरू कर दी है। शनिवार को इसकी नामांकन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। 29 जनवरी को मतदान व देर शाम परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।
जिले में 68 सहकारी समितियों, 9 सहकारी संघों व दो क्रय विक्रय सहकारी समितियों के पदों पर चुनाव होना है। इसे ध्यान में रखकर आज मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। बीस जनवरी को विभिन्न पदों के लिए पर्चा दाखिल किए जाएंगे। बाइस जनवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 23 जनवरी को पर्चा वापस लिए जा सकेंगे। 29 जनवरी को मतदान और उसके पश्चात मतगणना शुरू हो जाएगी। 30 जनवरी को सदस्य समितियों के सभापति एवं उपसभापति का चुनाव करेंगे। उधर,
विज्ञापन

सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अनूप कुमार द्विवेदी ने बताया कि मतदान की तिथि के पैंतालीस दिन पूर्व समिति के सदस्य बने मतदाता ही मतदान के लिए अर्ह होंगे। समिति/क्रय विक्रय/ संघ के बकायेदार सदस्य निर्वाचन के लिए मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं किए जाएंगे। इसके अलावा लगातार दो निर्वाचनों में प्रबंध समिति अथवा अध्यक्ष/उपाध्यक्ष पद पर रह चुका कोई भी व्यक्ति लगातार तीसरी बार निर्वाचन के लिए अर्ह नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
इनके होंगे चुनाव
सहकारिता समितियां, वेतन भोगी समितियां, कृषि सहकारी समितियां, श्रम संविदा समितियां, महिला उपभोक्ता सहकारी समितियां शामिल हैं। इसके अलावा जिला/ केंद्रीय सहकारी बैंक अपने सामान्य निकाय में प्रत्येक सदस्य से प्रतिनिधि रख सकती हैं। इनमें प्रारंभिक कृषि ऋण समिति में छह, ब्लाक यूनियर में चार, जिला सहकारी फेडरेशन में दो, जिला/थोक उपभोक्ता स्टोर में दो, अन्य समितियों में दो प्रतिनिधि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed