फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   शिक्षा: प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगें जनपद के उत्कृष्ट दो स्कूल

शिक्षा: प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगें जनपद के उत्कृष्ट दो स्कूल

Sat, 20 Jan 2018 02:52 AM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा: प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेगें जनपद के उत्कृष्ट दो स्कूल
राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करेंगे जनपद के उत्कृष्ट दो स्कूल
विज्ञापन

ललितपुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2018 के तहत जनपद के तहत दस विद्यालय चुने गए हैं। यह विद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश की ओर से प्रतिभाग करेंगे। इनमें दो विद्यालय ऐसे हैं तो इस स्वच्छता प्रतियोगिता के पांचों श्रेणी में श्रेष्ठ पाए गए हैं और दस विद्यालय ऐसे हैं जिन्होंने अलग-अलग श्रेणी में अपना स्थान बनाया है।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2017-18 में प्रतिभाग करने के लिए जनपद के कुल 616 सरकारी व निजी विद्यालयों ने केंद्र सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 491 विद्यालयों ने सर्वे पूरा किया और स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत वर्गीकृत निर्धारित तत्वों के संबंध में अपने-अपने विद्यालयों की फोटो अपलोड की थी। नवंबर माह तक चले इस जनपद स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश स्तर से कुछ विद्यालयों को पास किया गया था, जिनका सत्यापन जिलाधिकारी के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कराया गया था और 31 दिसंबर तक सत्यापन रिपोर्ट शासन को भेज दी गई थी। इसके बाद इन विद्यालयों ने प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग किया था, जिसका परिणाम प्रदेश द्वारा हाल ही में घोषित कर दिया है। इसमें जनपद के ग्रामीण इलाकों में संचालित दो विद्यालयों पूर्व माध्यमिक विद्यालय पनारी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी श्री सेठ शिवप्रसाद विद्यालय को निर्धारित समस्त वर्गीकृत तत्वों जैसे विद्यालयों में पानी, विद्यालय में सफाई व्यवस्था और स्वास्थ्य विज्ञान, साबुन से हाथ धोना, संचालन और रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां और निर्माण क्षमता में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करके प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है।
विज्ञापन

यह दोनों ही विद्यालय प्रदेश की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में शामिल होकर अन्य राज्यों के स्कूलों को टक्कर देंगे। इसके अलावा जनपद के आठ विद्यालयों ने अलग-अलग वर्गीकृत में स्थान पाया है। साबुन से हाथ धोने में ग्रामीण क्षेत्र से सरकारी आश्रम पद्धति इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी को चुना गया है। व्यवहार परिवर्तन गतिविधियां और निर्माण क्षमता के लिए ग्रामीण क्षेत्र से उच्च प्राथमिक विद्यालय भुचेरा व बरखिरिया, सरदार पटेल अहमद बालिका इंटर कॉलेज, शांतिनाथ बालकिशन इंटर कॉलेज व उच्च प्राथमिक विद्यालय पनारी को चिह्नित किया गया है। यह स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार अभियान की केंद्र सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने वर्ष 2016 में शुरआत की थी। स्कूलों में स्वच्छता और स्वच्छता अभ्यास में उत्कृष्टता को पहचानने, प्रेरित करने और मनाए जाने के लिए की थी। पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों का सम्मान करना है, जिन्होंने स्वच्छ भारत व स्वच्छ विद्यालय के जनादेश को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीजीआईसी ने नहीं किया प्रतिभाग
पिछले वर्ष की इस स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार प्रतियोगिता में जनपद के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ललितपुर ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उस वर्ष जनपद से मात्र 37 विद्यालयों ने प्रतिभाग किया था। इस वर्ष कुल 616 विद्यालयों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था, लेकिन इनमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ने प्रतिभाग नहीं किया है। जबकि विगत वर्ष इसी विद्यालय में क्लीन ग्रीन योजना के तहत इस विद्यालय को 50 लाख रुपये मिले थे। इसके बाद भी यह विद्यालय स्वच्छता की इस रेस से बाहर रहा। नगरीय पाली क्षेत्र के एक विद्यालय को छोड़कर जिला मुख्यालय समेत दोनों नगरीय क्षेत्रों का एक भी सरकारी व निजी विद्यालय इस रेस में अपनी जगह नहीं बना सकता है।


पनारी के सरकारी विद्यालय से लेनी होगी सीख
जिला मुख्यालय से सटे ग्राम पनारी में संचालित सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय से जनपद के समस्त ग्रामीण व शहरी सरकारी विद्यालयों को सीख लेनी चाहिए। इस विद्यालयों को सभी स्वच्छता की समस्त श्रेणियों ने उत्कृष्ट स्थान मिला है और प्रदेश के लिए चयन हुआ है। इस सरकारी विद्यालय में बच्चों के लिए खेल का मैदान और बागवानी दोनों ही व्यवस्था है। इसके अलावा प्रार्थना स्थल व ग्राउंड को काफी बेहतर तरीके से व्यवस्थित किया गया है। इसके साथ ही विद्यालय में बच्चे की सुविधा के लिए बालिग-बालिकाओं के लिए अलग-अगल शौचालय और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था है। केवल यही नहीं विद्यालय में बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विद्यालय में विज्ञान व गणित की प्रयोगशाला बनी है, जबकि जनपद के कई इंटर कॉलेजों में प्रयोगशाला नहीं है। इसके अलावा विद्यालय के बच्चों को शैक्षिक स्तर और बच्चों में अनुशासन भी देखने को मिलता है। इस विद्यालय को व्यवस्थित करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजमल खां ने काफी प्रयास किए हैं। इस विद्यालय से अन्य सरकारी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों व शिक्षकों को भी सीख लेनी की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed