{"_id":"59cffafc4f1c1b78548b519e","slug":"61506802428-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी से अनाज की चोरी रोकने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी से अनाज की चोरी रोकने की मांग
Updated Sun, 01 Oct 2017 02:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी से अनाज की चोरी रोकने की मांग
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर गल्ला मंडी से हो रही फुटकर अनाज की चोरी रोकने की मांग की। ज्ञापन में बताया कि नवीन गल्ला मंडी में सुबह पांच से साढ़े आठ बजे तक रोज कुछ महिलाएं प्रतिदिन झराई करने के बहाने अपने साथ बोरी, चलनी व हसिया ब्लेड आदि लेकर आती हैं। इसी दौरान वह मंडी परिसर में किसानों व व्यापारियों के रखे हुए माल की बोरियों को काटकर चोरी कर ले जाती हैं। वहां पर मौजूद चौकीदारों व मंडी कर्मचारियों द्वारा जब उन्हें ऐसा करने से मना किया जाता है। तो वह महिलाएं उनके साथ अभद्रता करती हैं और झूठे मुकदमे में फंसवाने की धमकियां देती हैं। कई बार मंडी चौकी इंचार्ज से भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नही निकला है। पदाधिकारियों ने मंडी परिसर की सुरक्षा बढ़ाने और अनाज की चोरी रोकने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में अमित जैन, रामकिशोर सिंह तोमर, संजय जैन, स्वदेश अग्रवाल, समित समैया, नरेश गुप्ता, राजकुमार साहू, समद खान, मुख्तार खान, फिरोज बेग, सौरभ जैन, आनंद कुशवाहा उपस्थित रहे।