{"_id":"59a328084f1c1bb3488b48bd","slug":"61503864840-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में राष्ट्रीय ध्वज का हो रहा अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में राष्ट्रीय ध्वज का हो रहा अपमान
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में राष्ट्रीय ध्वज का हो रहा अपमान
ललितपुर। बुंदेलखंड में सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने का दावा ठोकने वाली नगर पालिका उसकी सुरक्षा नहीं कर पा रही है। चंद दिनों में ही ध्वज की किनारी ने साथ छोड़ दिया है। यही नहीं, झंडे की रंग की चमक फीकी पड़ती जा रही है। कोतवाली के सामने पीएन इंटर कालेज की शाखा के परिसर में तीस मीटर ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। शुरुआत से ही ध्वज व उसके पोल की खरीद चर्चा का विषय बनी हुई है। पहले तो नगर पालिका इसे फहराने से कतराती रही है। भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकालने की घोषणा की तो उससे ठीक एक दिन पहले नगर पालिका परिषद ने इसे आनन फानन में फहरा दिया। विडंबना यह है कि ध्वज फहराने के लिए एक पखवाड़ा भी नहीं बीता कि उसकी किनारी अलग होने लगी हैं। यही नहीं, ध्वज का रंग भी फीका पड़ गया है। इसी परिसर में भाजपा ने संकल्प से सिद्घि कार्यक्रम के तहत गोष्ठी आयोजित की। इससे भाजपा के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर एवं प्रदेश के श्रम सेवा राज्यमंत्री मनोहरलाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी मौजूद रहे। इस दौरान नये भारत निर्माण के लिए संकल्प दिलाया गया। लेकिन, किसी ने ध्वज की सुध नहीं ली। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा इससे पहले तिरंगा यात्रा भी शहर में निकाल चुकी है। जब इस संबंध में राज्यमंत्री मन्नू कोरी से बयान चाहा तो कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उधर, एसडीएम सदर महेश प्रसाद दीक्षित का कहना है कि ध्वज को सम्मानपूर्वक उतरवा लिया जाएगा। इस संबंध में नगर पालिका परिषद ईओ से बात करेंगे।