फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   6.60 kg weed catched, three arested

छह किलो छह सौ ग्राम गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Sat, 04 Sep 2021 01:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
6.60 kg weed catched, three arested
गॉजा तस्कर का खुलासा करते एसपी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मसौराकलां पुल के पास एसओजी व कोतवाली पुलिस की टीम ने एक कार से छह किलो छह सौ ग्राम गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से गांजा तस्करी में प्रयोग होने वाली कार के साथ ही 4700 रुपये भी बरामद किए गए।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक निखिल पाठक एवं अपर पुलिस अधीक्षक गिरजेश कुमार ने शुक्रवार को दोपहर में पुलिस लाइन परिसर स्थित सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि बीते रोज दो सितंबर को एसओजी एवं कोतवाली पुलिस से संदीप सिंह सेंगर पुलिस बल के साथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मसौराकलां पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम को मौजूद थे, तभी मुखबिर की सूचना मिलने पर महरौनी की ओर से आ रही एक सफेद रंग की टाटा टियागो कार को संदेह होने पर रोक लिया, जिसमें तीन लोग बैठे हुए थे। कार की तलाशी लेने पर उसमें प्लास्टिक की बोरी में छह किलो छह सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन

पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने नाम कस्बा मड़ावरा निवासी साजिद अली, थाना महरौनी के ग्राम समोगर निवासी छोटे राजा एवं कोतवाली ललितपुर अंतर्गत काशीराम आवास कॉलोनी निवासी मोसिन उर्फ कल्लू बताया। उनकी तलाशी लेने पर तलाशी के दौरान उनके पास से पांच मोबाइल व 4700 रुपये बरामद हुए हैं। एसओजी व कोतवाली पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले करते हुए तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। गांजा तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी अंजनी कुमार सिंह, मंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप सेंगर के अलावा एसओजी टीम में बलवीर सिंह, अरुण त्रिपाठी, अवधेश यादव, तेजप्रताप, सलाउद्दीन, कोतवाली पुलिस से शिवम शाक्य, सलमान अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
मध्य प्रदेश व उड़ीसा से लाकर जिले में खपाते थे गांजा
अपर पुलिस अधीक्षक के अनुसार पूछताछ में आरोपी साजिद ने बताया कि उसकी छह वर्ष पूर्व सरकारी भांग की दुकान थी, उसी भांग के ठेका की आड़ में वह गांजा भी बेचता था। वह लोग मध्य प्रदेश व उड़ीसा से पांच हजार रुपये प्रति किलो में खरीदकर ललितपुर जनपद में सात से साढ़े सात हजार रुपये में गांजा बेचते का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed